अफगानिस्तान: हेलमंद में वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए,15 लोगों की मौत

काबुल। एक दुखद खबर अफगानिस्तान से है, जहां के दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में अफगान वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, टोलो न्यूज के अनुसार इस हादसे में कम 15 लोगों की मौत हो गई है, शुरुआती जानकारी में कहा जा रहा है कि यह हादसा हेलीकॉप्टरों द्वारा कमांडोज को वापस लाने और घायल सुरक्षा बलों को ले जाने के दौरान हुआ है।

 हेलमंद में सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए,15 लोगों की मौत

फिलहाल रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने यह जरूर कहा है कि नवा जिले में एक घटना हुई थी, लेकिन उन्होंने विवरण नहीं दिया है।

बम धमाके में 1 पुलिसकर्मी की मौत

मालूम हो कि कल ही अफगानिस्तान की कंधार सिटी में एक बम विस्फोट हुआ था जिसमें 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी जबकि इस बम धमाके में चार आम नागरिकों समेत पांच लोग घायल बताए गए थे, बम धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। बम धमाका दिन के 11 बजे के आसपास हुआ था।इस बारे में जानकारी देते हुए प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता ने बताया था कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई और फिर से उग्रवाद बढ़ गया है क्योंकि तालिबान आतंकवादियों ने पिछले कुछ हफ्तों में हेलमंद और पड़ोसी कंधार प्रांतों में गतिविधियां तेज कर दी हैं।

 हेलमंद में सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए,15 लोगों की मौत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+