तालिबान अधिकारी पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की गिरफ्तार, वीडियो में बताया था, कैसे घर में घुसकर...

वीडियो में लड़की ये कहती हुई देखी जा रही है, कि "ये मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं। वह मुझे मार डालेगा, लेकिन हर बार मरने से बेहतर है कि एक बार मर जाऊं।"

काबुल, सितंबर 02: अफगानिस्तान में तालिबानी अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार कर कर लिया गया है और तालिबान ने कहा है कि, बहुत जल्द इस लड़की को सजा दी जाएगी। इस हफ्ते की शुरूआत में अफगान लड़की ने तालिबान के एक अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था और एक वीडियो जारी किया था, जिसमें तालिबान का अधिकारी उसके घर में दिखाई दे रहा है। लड़की ने आरोप लगाया था, कि वरिष्ठ तालिबानी अधिकारी उससे जबरन शादी की है और उससे बलात्कार किया है।

लड़की को ही किया गिरफ्तार

लड़की को ही किया गिरफ्तार

तालिबान की तरफ से लड़की को गिरफ्तार करने की पुष्टि की गई है और उसे जल्द ही सजा देने की बात कही है। वीडियो में लड़की अपना नाम इलाहा बता रही थी और रो रही है और तालिबान का वरिष्ठ अधिकारी भी उसके साथ वीडियो में दिखाई दे रहा था। जो तालिबानी अधिकारी वीडियो में दिखाई दे रहा था, वो तालिबान के आंतरिक मंत्रालय का पूर्व प्रवक्ता सईद खोस्ती था, जो वीडियो में लड़की को धमकाते हुए देखा जा रहा था। लड़की ने आरोप लगाया है कि, तालिबान के पूर्व प्रवक्ता ने उससे मारपीट और बलात्कार किया है। लड़की वीडियो में कह रही थी, कि वो राजधानी काबुल के एक अपार्टमेंट से बोल रही थी, जहां उसे अफगानिस्तान से भागने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लड़की ने बचाने की गुहार लगाई थी।

जान से मारने की आशंका

जान से मारने की आशंका

वीडियो में लड़की ये कहती हुई देखी जा रही है, कि "ये मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं। वह मुझे मार डालेगा, लेकिन हर बार मरने से बेहतर है कि एक बार मर जाऊं।" वहीं, वीडियो सामने आने के अगले ही दिन तालिबान ने पीड़ित लड़की को गिरफ्तार कर लिया और तालिबान द्वारा संचालित सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया कि, लड़की इलाका को मुख्य न्यायाधीश अब्दुल हकीम हक्कानी के आदेश पर मानहानि के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, ट्वीट में ये नहीं बताया गया है, कि क्या किसी तरह का कोई ट्रायल भी चला है या नहीं। तालिबान की तरफ से कहा गया है, कि जल्द ही शरिया कानून के मुताबिक, लड़की को सजा सुनाई जाएगी। तालिबान की तरफ से ये भी नहीं बताया गया है, कि क्या आरोपी तालिबानी अधिकारी के खिलाफ भी कोई एक्शन लिया गया है नहीं?

'जिहाद को बर्बाद करने की अनुमति नहीं'

'जिहाद को बर्बाद करने की अनुमति नहीं'

तालिबान की तरफ से बयान में कहा गया है कि, "किसी को भी मुजाहिदीन के नाम को नुकसान पहुंचाने या अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात और 20 साल के पवित्र जिहाद को बदनाम करने की अनुमति नहीं है।" आपको बता दें कि, तालिबान ने पिछले साल 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर कब्जा किया था और उसके बाद अमीरात सरकार का गठन किया था और फिर अफगानिस्तान में महिलाओं से तमाम अधिकार छीन लिए गये थे और अब बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, बाकी देशों में ये होता है, कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है और खतरा महसूस होने पर पीड़ित लड़की को सुरक्षा दी जाती है, लेकिन ये तालिबान राज है।

जबरन विवाह के मामलों में तेजी

अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा देश में अधिग्रहण के बाद से, अफगान महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एमनेस्टी इंटरनेशनल ने महिलाओं के जबरन विवाह में वृद्धि की सूचना दी है। ऐसे मामले भी शामिल हैं जहां तालिबान अधिकारियों ने महिलाओं को या उनके परिवारों को धमकाकर शादी के लिए मजबूर किया और तालिबान के लड़ाकों पर अकसर बलात्कार के आरोप लगते रहे हैं, हालांकि तालिबान इससे इनकार करता रहा है, लेकिन तमाम रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि स्थानीय मस्जिदों के मौलवियों से तालिबान ने कह रखा है, कि 10 साल की उम्र से ज्यादा की लड़कियों की जानकारी दी जाए, जिनसे तालिबान के लड़ाके शादी करेंगे।

कौन है पीड़ित लड़की

वीडियो में, पीड़ित लड़की इलाहा ने खुद को काबुल विश्वविद्यालय में एक मेडिकल छात्र और पूर्व सरकार के तहत एक खुफिया सेवा जनरल की बेटी के रूप में पहचान दी है। उसने कहा कि, तालिबान अधिकारी खोस्ती ने छह महीने पहले उसे शादी के लिए मजबूर किया था, जब उसके साथ पहली बार बलात्कार किया गया और उस वक्त खोस्ती तालिबान का आधिकारिक प्रवक्ता था। खोस्ती ने अपनी बहन की शादी एक अन्य तालिबान अधिकारी से करने की कोशिश की, लेकिन लड़के का परिवार सफलतापूर्वक भागने में कामयाब रहा। वीडियो में लड़की कह रही थी, कि खोस्ती हर रात उसका बलात्कार करता था और विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटता था। लड़की ने कहा कि, उसने पड़ोसी देश पाकिस्तान भागने की कोशिश की, लेकिन सीमा पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उसे काबुल ले जाया गया, जहां उसे एक अपार्टमेंट में रखा गया, जहां से उसे बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी।

'काफिर है, मौत की सजा दो'

'काफिर है, मौत की सजा दो'

लड़की ने वीडियो में अपनी कहानी बताते हुए कहा कि, जब उसे अपार्टमेंट में बंद किया गया, तो तालिबानी अधिकारियों ने कहा कि, वो 20 सालों तक पूर्व सरकार के अधीन रही, लिहाजा वो काफिर है और उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। बुधवार को ट्वीट में खोस्ती ने पुष्टि की है, कि उसने इलाहा से शादी की है, लेकिन उसने उसके साथ दुर्व्यवहार करने से इनकार किया है। खोस्ती ने अपने ट्वीट में कहा कि, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया है।" हाल के महीनों में खोस्ती को उनके प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था और यह स्पष्ट नहीं है कि, तालिबान में उसकी नई स्थिति क्या है। खोस्ती ने कहा कि, उसने उसे तलाक दे दिया था, क्योंकि लड़की के विश्वास में दिक्कत है और खोस्ती ने लड़की के ऊपर कुरान के अपमान का भी आरोप लगाया है। इलाहा के वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप समूहों पर व्यापक रूप से साझा किया गया था, जिसमें उसने तालिबान के चुंगल से जान बचाने की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला कार्यकर्ता उसतक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+