बोलीं मोनिका..क्लिंटन से जिस्मानी रिश्ता एक घिनौना सच, दफन करो..

Bill Clinton-Monica Lewinsky
वाशिंगटन। हमने आपको बताया था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चा में आईं व्हाइट हाउस कर्मचारी मोनिका लेविंस्की ने ऐलान किया है कि वो अपने रिश्तों की सफाई लोगों के सामने पेश करेंगी। तो उन्होंने ऐसा कर भी दिया। उन्होंने वैनिटी फेयर के लिए लिखे आर्टिकल में अपने और क्लिंटन के साथ बने जिस्मानी रिश्ते पर खुलकर बोला है।

मोनिका ने साफ लिखा है कि उनके और बिल क्लिंटन के बीच में जो कुछ भी हुआ वो सब दोनों की सहमति से बना, उन्होंने कभी भी बिल क्लिंटन को उकसाने की कोशिश नहीं की। और ना ही इस बात का इतना बड़ा इशू बन जाने पर उन्हें चुप रहने के लिए बिल क्लिंटन से पैसे मिले थे। इसलिए जो लोग यह कहते हैं कि मैंने पैसों के लिए खामोशी अपनायी थी तो वो सरासर गलत है।

मेरे और क्लिंटन के बीच में जो भी हुआ वो गलत था लेकिन हमारे बीच में जो भी रिश्ता बना चाहे वो जिस्मानी हो या फिर भावनात्मक सबकुछ दोनों की मर्जी से हुआ था। व्हाइट हाउस पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की ने कहा है कि उनके बॉस (क्लिंटन) ने अपनी स्थिति का लाभ उठाया, लेकिन शारीरिक संबंध सहमति से था। लेकिन यह मेरे अतित का घिनौना सच है जिसका खात्मा करना अब बहुत ज्यादा जरूरी है। अब मैं इस पाप के बोझ को और नहीं ढो सकती हूं।

मोनिका ने लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "टोपी और नीले परिधान को जला देने का समय आ चुका है।" मोनिका ने ऐसा कहते हुए नीले रंग के अपने उस परिधान की ओर इशारा किया जिस पर दुनिया के सबसे ताकतवर समझे जाने वाले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति के वीर्य के दाग थे। गौरतलब है साल 1990 के इस सेक्स स्कैंडल ने ना केवल अमेरिका को बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।

लेकिन इस स्कैंडल को बड़ी ही बुद्धिमानी से हैंडल किया पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने जिन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने पति को माफ कर दिया और मोनिका का चैप्टर हमेशा-हमेशा के लिेए बिल क्लिंटन की लाइफ से खत्म कर दिया था। हालांकि इस तमाशे के बाद मोनिका को जीविका के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मोनिका को कहीं नौकरी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+