ट्विटर पर हुई एडवरटाइजर्स की वापसी, एलन मस्क ने कहा शुक्रिया
ट्विटर के सीईओ ने जानकारी दी है कि एक बार फिर से एडवर्टाइजर वापस आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके एडवर्टाइजर का शुक्रिया कहा है।

Twitter: सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक बार फिर से एडवर्टाइजर की वापसी हो रही है। इस बात की जानकारी खुद ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने दी है। एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा, ट्विटर पर जो एडवर्टाइजर वापस आ रहे हैं उनका शुक्रिया। इससे पहले ट्विटर के सीईओ ने पिछले हफ्ते ट्वीट करके एप्पल की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि एप्पल ने भी धमकी दी है कि वह अपने एप स्टोर से ट्विटर को बाहर कर देगा, लेकिन वह हमे यह नहीं बताएगा कि यह कदम क्यों उठाएगा।
गौर करने वाली बात है कि ट्विटर पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में है। जब से ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है उशके बाद से ही कंपनी को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरह से ट्विटर की नीतियो में बदलाव हो रहे हैं, कंपनी के कर्मचारियों में फेरबदल हो रहा है उसकी वजह से कंपनी चर्चा में है। हालांकि शुरुआती समय में कंपनी को लेकर काफी विवाद हुआ, लेकिन अब फिलहाल इस तरह के विवाद खत्म हो रहे हैं। बड़ी संख्या में कंपनी से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कंपनी से लोगों को बाहर किए जाने की वजह से एलन मस्क लोगों के निशाने पर थे।
ट्विटर एडवर्टाइजर की लिस्ट की बात करें तो इसमे मुख्य रूप से फाइजर, जीएम हैं जिन्होंने कंपनी को एड देने बंद कर दिए थे। दरअसल कंपनी को एलन मस्क ने जब खरीदा तो उसके बाद से ही इन कंपनियों ने ट्विटर को एड देना बंद कर दिया था। रिपोर्ट की मानें तो मस्क ने शनिवार को कहा था कि एप्पल ने फिर से पूरी तरह से अपने एड को ट्विटर पर शुरू कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो आई फोन कंपनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर सबसे ज्यादा एड देने वाली कंपनी है।












Click it and Unblock the Notifications