अचानक भरे बाजार बिलबोर्ड पर चलने लगी पोर्न फिल्म, लोगों ने बना लिया वीडियो
Recommended Video

मनीला। दुनियाभर के बाजारों में बिलबोर्ड लगे होने एक आम बात है। इन बोर्ड्स पर आमतौर पर विज्ञापन चलते दिखते हैं। लेकिन फिलीपींस के भीड़भाड़ भरे बाजार में एक बड़ी स्क्रीन पर पोर्न चलने की घटना सामने आई है। करीब आधे मिनट तक ये वीडियो बिलबोर्ड पर चलता रहा। आसपास से गुजरने वाले लोग भी इस दौरान हैरान रह गए। वे समझ ही नहीं पाए कि यह आखिर हुआ कैसे। फिलहाल, इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला 20 मार्च दोपहर के समय का है।

युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया
यह बोर्ड फिलीपिंस के मकाती शहर के काफी व्यस्ततम इलाके में लगा हुआ था। मकाती की मेयर अबीगैल बिनय ने फौरन पोर्न मूवी चलने की जानकारी मिलने पर बिलबोर्ड को ही बंद कराने का आदेश दे दिया। घटना के दौरान वहां से गुजरने वाले कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। लोगों ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

मकाती शहर के मेयर ने दिए जांच के आदेश
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह बिलबोर्ड फिलीपाइन कंपनी ग्लोबलट्रोनिक्स का है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फिलीपाइन कंपनी ग्लोबलट्रोनिक्स या उसके कर्मचारी ने इस वीडियो को चलाया था? मेयर ने कहा- बिलबोर्ड तब तक बंद रहेगा जब तक जांच का कोई परिणाम नहीं निकल जाता है। जो दोषी निकला उस पर कार्यवाही की जाएगी

फिलीपींस अडल्ट मूवी देखने के मामले में दुनिया में 13वें स्थान पर हैं
आपको बता दें कि फिलीपींस के कैथोलिक समुदाय में पोर्नोग्राफी अवैध मानी जाती है। एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब ने बीते साल फिलीपींस को विजिटर्स (रोजाना) के मामले में दुनिया के देशों की सूची में 13वें स्थान पर रखा था।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अलग कारणों से वायरल हो रहा है 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश का ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications