फ़ेसबुक पर बच्चों को नहीं दिखेंगे बंदूकों से जुड़े विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फ़ेसबुक 21 जून से अपनी नीति में ख़ास बदलाव करने जा रहा है. साइट पर अब बच्चों को बंदूक और उससे जुड़ी चीज़ों के विज्ञापन दिखने बंद किए जाएंगे.
फिलहाल फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति बंदूक के स्कोप, होल्स्टर, बंदूक में लगने वाली लाइट, स्लिंग्स, साइट्स, बेल्ट एक्स्ट्रा, सेफ़ का विज्ञापन देख सकता है. लेकिन अब फेसबुक पर मौजूद ये एड बच्चों को नहीं दिखाए जाएंगे.
फ़ेसबुक ने कहा है कि उसने अपनी नीतियों की "नियमित समीक्षा" के बाद ये फ़ैसला लिया है.
लेकिन तकनीक से जुड़ी एक साइट द वर्ज का मानना है कि अमरीका के स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाओं और बंदूक हिंसा पर छिड़ी बहस के मद्देनज़र ये फ़ैसला लिया गया है.
हालांकि फ़ेसबुक का कहना है कि उसने अपने नेटवर्क पर पहले ही हथियार, गोला बारूद, विस्फोटक और ऐसी पत्रिकाओं की ब्रिक्री पर रोक लगा रखी है. हाल ही में कंपनी ने लोगों के निजी डेटा को सुरक्षित करने के लिए भी नई नीतियों का घोषणा की थी.
2 जुलाई से जब भी कोई विज्ञापनदाता डेटा ब्रोकर का इस्तेमाल करेगा, यूज़र को इसकी जानकारी दी जाएगी. डेटा ब्रोकर वो कंपनी होती है जो उपभोक्ता के डेटा को इकट्ठा करके उसे बेचती है. इससे विज्ञापनदाता अपना एड टारगेट ऑडिएंस तक पहुंचा पाता है.
ये भी पढ़े...
- फेसबुक से क्यों नाता तोड़ रहे अमरीकी नौजवान
- यहां व्हॉट्सएप-फेसबुक पर सरकार ने लगाया टैक्स
- कार्टून: फेसबुक का लीक बटन












Click it and Unblock the Notifications