Adani Veris Gurugram: अडानी के लग्जरी फ्लैट्स की कीमत न देखें मिडिल क्लास वाले, हार्ट अटैक आ सकता है!
Adani Veris Gurugram: अडानी रियलिटी का 'वेरिस' प्रोजेक्ट (Adani Veris) गुरुग्राम के सेक्टर 2, ग्वाल पहाड़ी में स्थित एक बेहद आलीशान रेजिडेंसी प्रोजेक्ट है। अपनी विशेष सुविधाओं और ऊंची कीमतों की वजह से यह प्रोजेक्ट आजकल चर्चा में है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआती कीमत 20.65 करोड़ रुपये है। अपनी कीमत के अलावा भी और भी कई कारणों से अडानी का यह प्रोजेक्ट चर्चा में है।
दिल्ली से कितना दूर होगा अडाणी वेरिस?
यह लग्जरी प्रोजेक्ट हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 2, ग्वाल पहाड़ी में निर्माणाधीन है और इसके 31 मार्च 2030 तक पूरा होने की संभावना है। यह क्षेत्र अपनी हरियाली, शांत वातावरण और दक्षिण दिल्ली और गुरुग्राम के प्रमुख इलाकों से नजदीक रहेगा।

क्या-क्या खासियत होगी?
अडानी रियलिटी के अनुसार, वेरिस में 4 बीएचके अपार्टमेंट्स और कुछ चुनिंदा प्लॉट शामिल हैं। यह एक हाई-एंड रेजिडेंशियल टावर है, जिसमें 34 विशेष 4 बीएचके स्मार्ट होम्स हैं। यह प्रोजेक्ट 4 एकड़ में फैला है और प्रत्येक यूनिट का आकार 333.91 वर्ग मीटर है। अपार्टमेंट में बड़ी खिड़कियां, पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और हवादार जगह है। इनमें आधुनिक किचन उपकरण और शानदार बाथरूम फिटिंग भी शामिल हैं।
मिडिल क्लास वाले फ्लैट की कीमत न देखें
कीमतों की बात करें तो, अडानी रियलिटी के अनुसार, वेरिस की शुरुआती कीमत 20.65 करोड़ रुपये है, लेकिन यह अपार्टमेंट में दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। साउथ-फेसिंग बालकनी और फ्लोर नंबर के अनुसार भी कीमतों में अंतर होगा। वेरिस में वर्टिकल गार्डन्स, साउथ-फेसिंग बालकनी, जिम, स्विमिंग पूल, इनडोर गेम्स, सोशल स्पेस, स्काई लाउंज, लैंडस्केप गार्डन्स और स्मार्ट होम फीचर्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दिल्ली कितनी दूर है?
कहां से कितनी है दूरी?
हालांकि वेरिस प्रोजेक्ट गुरुग्राम में है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर से इसकी कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। यह गोल्फ कोर्स रोड से 7 किमी और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से 9 किमी दूर है। आईजीआई एयरपोर्ट एनएच-48 के माध्यम से 25 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा, यह आईटी और बिजनेस हब एएसएफ इंसिग्निया एसईजेड से 1 किमी और डीएलएफ साइबर सिटी से 12 किमी दूर है। अडानी वेरिस के आसपास कई प्रसिद्ध स्कूल जैसे पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, स्कॉटिश हाई और जी.डी. गोयनका स्थित हैं। मेदांता, फोर्टिस और आर्टेमिस जैसे अस्पताल भी यहां से नजदीक हैं।
अडानी के फ्लैट की कीमतों और सुविधाओं पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications