इस जानीमानी एक्ट्रेस का खुलासा: कॉलेज में ड्रग्स देकर किया गया शारीरिक शोषण, उसके बाद...
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स सीरीज 'रिवरडेल' फेम एक्ट्रेस कैमिला मेंडेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में उनके साथ एक भायवह घटना हुई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कैमिला ने बताया कि जब वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 25 साल की कैमिला ने कहा, "मेरा बहुत खराब अनुभव रहा। एक शख्स से ड्रग्स देकर मेरा यौन शोषण किया।" हालांकि इस टॉपिक पर कैमिला ने ज्यादा बात नहीं की और सिर्फ इतना कहा कि इस घटना के बाद मैंने तय कर लिया था कि खुद को सुरक्षित और कंफर्टेबल करने के लिए वो जिंदगी में सब कुछ करेंगी।

यूनिवर्सिटी में पहला साल मुश्किल था
स्पॉट बॉय में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने कॉलेज के पुराने दिनों का याद करते हुए कहा कि 'कॉलेज में पहला साल काफी मुश्किल था। कैमिला ने आगे बताया कि उनके साथ यह घटना तब हुई, जब उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिस्क स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लिया था। स्कूल के पहले साल में ही अपने साथ हुए उस बुरे अनुभव को वे आज तक नहीं भूल पाई हैं। बकौल कैमिला, "जब भी मुझे लगता है कि मैं मुश्किल दौर से गुजर रही हूं तो यह सोचती हूं कि मैं शारीरिक रूप से अपने लिए क्या कर सकती हूं।"

घटना के बाद पीठ पर बनवाया टैटू- लिखावाया to build a home
इस घटना के बाद उन्होंने अपनी पीठ पर टैटू बनवाया। इस टैटू में लिखा था 'to build a home'। कैमिला ने कहा कि ये टैटू उन्हें याद दिलाता है कि अपने साथ-साथ उन्हें अपने आसपास के वातावरण को भी मजबूत बनाना है। कैमिला का कहना है कि वो अपने फैंस के लिए रोल मॉडल बनना चाहती हैं।

वर्कफ्रंट पर कैमिला मेंडेस
कैमिला के शो ‘रिवरडेल' के 3 सीजन सफलतापूर्वक टेलीकास्ट हो चुके हैं। चौथा सीजन भी तैयार है। वे ‘द न्यू रोमांटिक' और ‘द परफेक्ट डेट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications