'द एक्सपेंडेबल्स 4' में इस भूतिया खोपड़ी वाली जादूई अंगूठी को पहनकर कमाल दिखाएंगे एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन

हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिन लोगों ने 'द एक्सपेंडेबल्स' फ्रैंचाइज़ी की फिल्में देखी होंगी उन्हें सिल्वेस्टर स्टेलोन का परिचय देना बेमानी होगी।

वाशिंगटन, 1 अगस्त। हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिन लोगों ने 'द एक्सपेंडेबल्स' फ्रैंचाइज़ी की फिल्में देखी होंगी उन्हें सिल्वेस्टर स्टेलोन का परिचय देना बेमानी होगी। खैर इस सब बातों को रहने दीजिए यहां हम बात करने जा रहे हैं द एक्सपेंडेबल्स-4 में उनके अवतार की। इस फिल्म में स्टेलोन एक बेहद खास अंगूठी पहने दिखाई देंगे। जो फिल्म में बुरी ताकतों से उनको बचाने का काम करेगी। यानी फिल्म में यह उनकी लकी रिंग होगी।

एक्सपेंडेबल्स सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर की है जबरदस्त कमाई

एक्सपेंडेबल्स सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर की है जबरदस्त कमाई

एक्सपेंडेबल्स सीरीज की पहली फिल्म सिल्वेस्टर स्टेलोन ने साल 2010 में रिलीज की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 274.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं, इस सीरीज की अन्य फिल्मों से अब तक 530 मिलियन की कमाई हो चुकी है। वहीं, एक्सपेंडेबल्स-4 पर अभी काम चल रहा है। हालांकि इस सीरीज के चौथे पार्ट की स्टोरी क्या होगी अभी इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में पिछले भागों की तरह स्टेलोन दर्शकों का बखूबी मनोरंजन करते नजर आएंगे।

फिल्म में इस अंगूठी को पहनेंगे स्टेलोन

फिल्म में इस अंगूठी को पहनेंगे स्टेलोन

हाल ही में सिल्वेस्टर स्टेलोन ने इस अंगूठी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया था। सुनहरे रंग की भूतिया खोपड़ी और बैंगनी पत्थर की आंखों वाली यह अंगूठी चर्चा का विषय बन गई थी। अंगूठी की तस्वीर साझा करते हुए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने लिखा, 'एक्सपेंडेबल 4 के लिए नई रिंग की डिजाइनिंग अभी-अभी पूरी हुई है, यह थोड़ा भारी है, लेकिन यह निश्चित रूप से आपकी उंगलियों पर कुछ मांसपेशियां डाल देगी।' उन्होंने आगे लिखा यह शानदार है भाई लोग। यह भारी है जो आपके बड़े जिगर को दर्शाती है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा

रॉबर्ट डाउनी जूनियर हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म के अगले पार्ट के लिए अभी तक स्टेलोन, रैंडी कॉउचर और जेसन स्टैथम के नाम पर मुहर लग चुकी है, वहीं कुछ अन्य नामों जैसे कि डेव बॉतिस्ता, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और लियाम नीसन के भी इस फिल्म का हिस्सा होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+