रिसर्च: नौकरी की वजह से तनाव रहने वाले होते हैं असमय मौत के शिकार
जिन लोगों को नौकरी करते हुए बहुत तनाव से गुजरना पड़ता है, उनके लिए ये जानलेवा साबित हो रहा है।
वाशिंगटन। जिन लोगों को नौकरी करते हुए बहुत तनाव से गुजरना पड़ता है, उनके लिए ये जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसा एक रिसर्च में सामने आया है।

अमेरिका के वाशिंगटन में शोधकर्ताओं ने सात साल तक 2363 लोगों की दिनचर्या का अध्ययन किया। इस शोध में उन्होंने पाया कि नौकरी की वजह से तनाव में रहने वाले में, आरामदायक नौकरी करने वालों के मुकाबले मृत्यु का आंकड़ा 15.4 प्रतिशत ज्यादा है।
अमेरिका के केली स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर, इरिक गोंजालेज मुले के अनुसार, शोध मे ये बात सामने आई है कि नौकरी में अधिक काम, टारगेट जैसी चीजें जल्दी मौत के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
शोध में पाया गया कि ज्यादा तनाव वाली नौकरियों के कर्मचारियों को धूम्रपान और नशे की आदत पड़ जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर, सांस मे परेशानी और कैंसर तक हो सकता है।
अपने फैसले ना ले पाना और ज्यादा खतरनाक
प्रोफेसर मुले का कहना है कि शोध में ये बात सामने आई है कि नौकरी करते हुए अगर व्यक्ति खुद फैसले ना ले सकता हो तो ये सेहत के लिए बेहद बुरा होता है। अगर कर्मचारी को फैसले लेने की छूट हो तो काम और सेहत दोनों के लिए अच्छा रहता है।
पत्रिका पर्सोनल साइकॉलोजी में छपी इस रिसर्च के मुताबिक, दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के मुकाबले निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों में जल्दी मौत की आशंका ज्यादा है। वहीं खेती से जुड़े लोगों में तनाव और इसकी वजह से होने वाली मौतों का असर लगभग शून्य है।












Click it and Unblock the Notifications