यूक्रेन के Highway पर दिखा जंगी हेलीकॉप्टर, Video वायरल, पायलट की बहादुरी देख दुनिया हैरान

वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को सड़क के बेहद करीब उड़ते हुए दिखाया गया है। विपरीत दिशा में जा रहे वाहन के अंदर लगे कैमरे ने नाटकीय दृश्य को कैद कर लिया।

यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine Conflict) ने एक नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, अभी तक यह मालूम नहीं चल पाया है कि, इस विनाशकारी जंग में कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। जंग से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो शायद यूक्रेन का है जहां एक यूक्रेनी हेलीकॉप्टर (Helicopter) सड़क पर वाहनों के काफी पास से उड़ रहा है। वहीं, विपरीत दिशा से जा रहे एक वाहन के अंदर लगे कैमरे ने इस हैरान कर देने वाले दृश्य को कैद कर लिया।

हाईवे पर हेलीकॉप्टर

हाईवे पर हेलीकॉप्टर

वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को सड़क के बेहद करीब उड़ते हुए दिखाया गया है। विपरीत दिशा में जा रहे वाहन के अंदर लगे कैमरे ने नाटकीय दृश्य को कैद कर लिया। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटे के बाद 1.2 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा। पोस्ट के कैप्शन बड़ा ही शानदार था, जिसमें लिखा हुआ था, 'यूक्रेन में आपका स्वागत है।'

यूक्रेन जंग का वायरल वीडियो

यूक्रेन जंग का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो से पता चलता है कि यह हेलीकॉप्टर जंग में झुलसकर बाहर आया है। यह जंगी हेलीकाप्टर यूक्रेन का लग रहा है। अटैक के बाद यह आसमान से काफी नीचे जमीन से थोड़ा उपर उड़ रहा है। वीडियो को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट किया। वीडियो में एक हेलीकॉप्टर को सड़क के बेहद करीब उड़ते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया वीडियो ने मचाया धमाल

इस क्लिप को कुछ ही घंटों में 42,000 से अधिक लाइक्स मिल गए। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पायलट की प्रशंसा के पुल बांध दिए। लोग प्रभावशाली कौशल के लिए पायलट की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया , पायलट ने क्या प्रशिक्षण पाया है, कई सालों का अनुभव काम आ रहा है।

पायलट काफी अनुभवी और बहादुर है..

पायलट काफी अनुभवी और बहादुर है..

एक यूजर ने कमेंट किया, पायलट का यह कार्य कोई सामान्य तरीका नहीं है। इस पर दूसरे यूजर ने समझाया , यह तरीका दुश्मन से बचने का बेहतरीन माध्यम है। वैसे रूस-यूक्रेन जंग में कम ऊंचाई से विमानों का उड़ान भरना असमान्य बात नहीं है। जंग में इस तरह के पैंतरे सैनिकों द्वारा अपनाए जाते हैं। ताकि जंग में दुश्मन की निगाहों से बचते हुए उस पर सही समय पर वार किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+