गली में बिल्डिंग की छत पर फंसा टर्की की सेना का हेलीकॉप्‍टर, अचानक अपार्टमेंट्स के बीच सड़क पर गिरा, 4 सैनिकों की मौत

इस्‍तानबुल। टर्की के शहर इस्‍तानबुल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेना का एक हेलीकॉप्‍टर अचानक शहर के बीचों-बीच क्रैश हो गया। इस हादसे में टर्की सेना के चार सैनिकों की मौत हो गई है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि मिलिट्री हेलीकॉप्‍टर पर पांच सैनिक सवार थे। जहां चार सैनिकों की मौत हो गई है तो वहीं पांचवें सैनिक को गंभीर घायलावस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अनादोलू एजेंसी की ओर से कहा गया है कि सोमवार को हेलीकॉप्‍टर एक ट्रेनिंग मिशन पर था तभी यह एक बिल्डिंग की छत से टकरा गया।

अमेरिका में तैयार हेलीकॉप्‍टर

इसके बाद अर्पाटमेंट के ब्‍लॉक्‍स के बीच में ही गिर गया। हादसा इस्‍तानबुल के सैनकाकटेपे में हुआ है। हादसे में किसी भी नागरिक को कोई भी चोट नहीं आई है। क्रैश क्‍यों हुआ इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह हेलीकॉप्‍टर यूएस-1 था और अमेरिका में तैयार हुआ एक यूटिलिटी हेलीकॉप्‍टर था। विएतनाम युद्ध के पहले से हेलीकॉप्‍टर सर्विस में है। जिस जगह पर यह क्रैश हुआ है, उसके पास ही मिलिट्री बेस है।

बिल्डिंग की छत पर फंस गया था

टर्की के लोकल ब्रॉडकास्‍टर की ओर से जानकारी दी गई है कि सैनकाकटेपे की ओर से बताया गया है कि हेलीकॉप्‍टर बिल्डिंग की छत पर फंस गया था। इसके बाद जमीन पर गिर पड़ा। टर्की के सेना प्रमुख हुलुसु अकर दुर्घटनास्‍थल पर पहुंचे और उन्‍होंने राहत कार्यों में मदद की। फायर ब्रिगेड्स और एंबुलेंसेज को भी रवाना किया गया है।

50 के दशक में हुआ तैयार

50 के दशक में हुआ तैयार

यूएच-1 इरोक्‍यूओआइए जिसे बाद में हुए निकनेम दिया गया था, इसे बेल हेलीकॉप्‍टर की ओर से साल 50 के दशक के अंत में तैयार किया गया था। तब से लेकर अब तक करीब 16,000 एयरक्राफ्ट तैयार हो चुके हैं। टर्की की एयरफोर्स के पास इस तरह के करीब एक दर्जन हेलीकॉप्‍टर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+