केले से सेहत बनती, यहां तो दुकान लुट गई
न्यूयोर्क। केले से सेहत तो बनता सुना होगा लेकिन एक केले से लूट-पाट भी की जा सकती है। यह जरूर अटपटी लगी होगी। लेकिन यही हुआ है। अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में एक दुकान मालिक की दुकान लूट ली गई। चोर दुकान लूट कर फरार भी हो गया और किसी को पता भी नहीं चला।

हुआ यूं कि आरोपी व्यक्ति ने पहले दुकान से केला चुराया। उसे कपड़े में छिपाकर दुकानदार को धमकाने लगा कि वह बंदूक है। दुकानदार को केला देखकर इतना डर लगा कि उसके हाथ पांव फूल गए। दुकानदार ने भयभीत होकर सारा सामान खुद ही चोर को थमा दिया। उसको चुपचाप सारा सामान ले जाने के लिए कह दिया।
सबसे हास्यास्पद बात यह है कि दुकान दार को यह पता तब लगा कि वो कपड़े में बंदूक नहीं केला है जब चोर ने भागने से पहले केले को दुकान पर ही फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications