नेपाल: काठमांडू में लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ बांग्लादेश का विमान, 17 लोग बचाए गए

Recommended Video

    Nepal: US-Bangla Airlines plane crashes while landing at Kathmandu airport | वनइंडिया हिंदी

    काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में बांग्लादेश का एक यात्री विमान लैंडिंग के वक्त संतुलन बिगड़ने के चलते क्रैश हो गया। यह विमान बांग्लादेश की US-बांग्ला एयरलाइन का बताया जा रहा है। विमान में 72 लोग सवार बताए जा रहे हैं। अभी तक अधिकारिक रुप से यात्रियों की संख्या में की पुष्टि नहीं हो सकी है। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक विमान त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पूर्वी भाग में जाकर गिरा। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

    17 घायलों को अभी तक बचा लिया गया है

    17 घायलों को अभी तक बचा लिया गया है

    पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे की तरफ झुका और पास के फुटबॉल ग्राउंड में जाकर क्रैश हो गया। विमान ढाका से काठमांडू आ रहा था। 17 घायलों को अभी तक बचा लिया गया है और अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। बचाव कार्य में नेपाल की सेना भी जुटी हुई है। हादसे में 50 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

    क्रैश के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया

    क्रैश के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया

    क्रैश के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक इलाके में काला धुंआ उठता दिख रहा है। हवाई अड्डे पर तैनात वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि विमान में आग लगने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सिविल ऐविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल के डायरेक्टर जनरल संजीव गौतम ने बताया कि रनवे पर लैंड करते समय विमान का संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने कहा, 'विमान को रनवे के दक्षिणी तरफ से लैंड करने की अनुमति थी लेकिन विमान उत्तरी तरफ से लैंड करने लगा। हम अभी भी दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।' अधिकारियों ने विमान में तकनीकी खराबी की भी आशंका जाहिर की है।

    दोपहर 2 बजे हुआ यह विमान हादसा

    दोपहर 2 बजे हुआ यह विमान हादसा

    उधर ढाका में एयरपोर्ट पर अपने लोगों के हाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि यह हादसा भारतीय समयानुसार सोमवार को दोपहर 2 बजे हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+