ऑनलाइन प्यार: 10 दिन किया एयरपोर्ट पर इंतजार, पहुंचा अस्पताल
यूं तो ऑनलाइन प्यार के कई किस्से आप आए दिन सुनते होंगे। चीन से भी एक ऐसी ही खबर आ रही है, जिसमें नीदरलैंड के एक शख्स को सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए एक लड़की से प्यार हो गया। उस लड़की के इंतजार में यह शख्स 10 दिन तक एयरपोर्ट पर बैठा रहा, लेकिन लड़की उससे मिलने नहीं आई। इस शख्स की कहानी पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

चीन की लड़की से हुआ प्यार
सीसीटीवी न्यूज के मुताबिक इस शख्स का नाम है अलेक्जेंडर पीटर, जिसकी उम्र 41 साल है। अलेक्जेंडर के अनुसार कुछ महीनों पहले उसकी दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट पर चीन की एक लड़की से हो गई। इस लड़की का नाम जांग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 26 साल है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा चीन
धीरे-धीरे दोनों की ये ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन पहले ही जांग से मिलने के लिए अलेक्जेंडर हॉलैंड से चीन पहुंचा। वहां पर चांगशा एयरपोर्ट पर वह अपनी ऑनलाइन प्रेमिका जांग का इंतजार करने लगा।

10 दिन तक एयरपोर्ट पर किया इंतजार
अलेक्जेंडर ने 10 दिनों तक जांग का इंतजार किया, लेकिन वह मिलने नहीं आई। 10 दिनों तक एयरपोर्ट पर रहने की वजह से अलेक्जेंडर की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

लड़की ने से समझा था मजाक
चीनी मीडिया के अनुसार इस समय अलेक्जेंडर लोगों की खूब सहानुभूति मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, जैसे ही जांग को इस बात की जानकारी मिली तो उसने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। जांग के मुताबिक उसे लगा अलेक्जेंडर मजाक कर रहा था।

अलेक्जेंडर से मिलेंगी जांग
जांग ने कहा कि एक दिन अलेक्जेंडर ने उन्हें चीन की एयर टिकट की तस्वीर भेजी और फिर उसके बाद कोई बात नहीं की। जांग के मुताबिक उन्हें लगा कि अलेक्जेंडर मजाक कर रहा था। इसी बीच जांग की एक सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह अपना फोन नहीं देख सकीं, जिसके चलते उन्हें अलेक्जेंडर के मैसेज नहीं मिल पाए। जांग ने कहा कि वह जैसे ही ठीक हो जाएंगी तो वह तुरंत अलेक्जेंडर से मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications