मुस्लिम युवक ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनने पर महिला और बेटियों पर किया हमला
पेरिस। फ्रांस में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है वह वाकई हैरान करने वाला है। नीस हमले के बाद फ्रांस में अब एक व्यक्ति ने एक महिला और उसकी तीन बेटियों पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे।

फ्रांस की पुलिस के मुताबिक यह मुसलमान व्यक्ति मोरक्को का रहने वाला है और खुद को मुसलमान धर्म का रक्षक बताता है। यह व्यक्ति महिला और उसकी बेटियों के तंग कपड़े पहनने और उनके एक व्यक्ति की ओर देखने की वजह से नाराज था।
इस महिला की उम्र करीब 46 वर्ष है और यह अपनी तीन बेटियों के साथ साउथ फ्रांस के आल्पस क्षेत्र में छुट्टियां मनाने के लिए आई थी। तीनों बच्चियों की उम्र आठ वर्ष, 12 वर्ष और 14 वर्ष है जिसमें से आठ वर्ष की बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।
हमलावर की पहचान 37 वर्षीय मोहम्मद बोयफरकॉच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का परिवार हमलावर को पहचानता है।
आरोपी शख्स ने पिछले दिनों भी इस तरह की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी, क्योंकि ये खुद को मुस्लिम धर्म का रक्षक बताता है। फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications