Video: 8 साल के बच्चे को सूटकेस में बंद कर विदेश ले जा रही थी महिला, गिरफ्तार
नयी दिल्ली। नार्थ अफ्रीका में स्मगलिंग का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। 8 साल के एक बच्चे को सूटकेस में बंद कर स्मगलिंग की कोशिश की जा रही थी। उसे सूटकेस के भीतर कैद कर बॉर्डर पार करा कर स्पेन ले जाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अपने इस प्रयास में महिला कामयाब नहीं हुई और वो एयरपोर्ट पर पकड़ी गई।

जानकारी के मुताबिक 19 साल की एक युवती सूटकेस में बच्चे को बंद करके स्पेन के छोटे से इलाके स्यूटा जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एयरपोर्ट पर जब सूटकेस स्कैनर में रखा गया तो ऑपरेटर ने बहुत ही अजीब चीज दिखी। फौरन सूटकेस को खोला गया।
सूटकेस के खुलते ही एक नाबालिग बच्चा बहुत ही गंभीर स्थिति में बाहर निकला। सिविल गार्ड ने फौरन महिला और उस बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को ईलाज के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications