कोरोना पॉजिटिव ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो बने विशाल पक्षी रिया का शिकार

ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो ने कहा है कि उन्‍हें सोमवार को क्‍वारंटाइन के दौरान एक बड़े से पक्षी ने काट लिया है। बोलसोनारो का दूसरा कोविड टेस्‍ट भी पॉजिटिव आया है और सात जुलाई को उनका पहला टेस्‍ट भी कोरोना पॉजिटिव थे। बोलसोनारो क्‍वारंटाइन में अपने आधिकारिक निवास में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने बड़े से पक्षी रिया को दाना डालने का सोचा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्‍हें इस पक्षी ने काट लिया।

brazil.jpg

रिया पक्षी ने राष्‍ट्रपति को काटा

बोलसोनारो ने कभी कोरोना को 'मामूली फ्लू' बताया था, साथ ही वे मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के भी विरोधी रहे हैं। राजधानी ब्रासीलिया में अपने आधिकारिक निवास से फेसबुक लाइव में बोलसोनारो कहा कि, 'कल सवेरे मेरा एक और बार कोरोना टेस्ट किया गया था जिसका नतीजा शाम को आया। मुझे पता चला है कि मैं अभी भी कोरोना पॉजिटिव हूं।' उन्होंने कहा कि उनमें बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और वो अब भी एंटी-मलेरिया दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं। कोरोना इनेफेक्‍टेड होने के बाद से बोलसोनारो लगातार यह दवाई ले रहे हैं।

बोलसोनारो ने कोरोना को बताया मामूली फ्लू

ब्राजील की मीडिया के मुताबिक 65 साल के बोलसोनारो का पूरा एक हाथ पक्षी ने चबा लिया है। रिया काफी विशाल पक्षी है और साउथ अमेरिका में ही पाया जाती है। इस घटना की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि जिस समय बोलसोनारो पक्षी को दाना डाल रहे हैं, वह उन्‍हें काट लेता है। बोलसोनारो दर्द से छटपटाते हुए अपना हाथ पीछे कर लेते हैं। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट के मुताबिक बोलसोनारो ने खुद को आधिकारिक निवास प्‍लैसियो डा अल्‍वोराडा में ही क्‍वारंटाइन किया हुआ है। ब्राजील, अमेरिका के बाद कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+