अलास्का: चट्टानों के बीच फंसी खूंखार व्हेल को इंसानों ने दिया जीवन दान, पानी डाल-डालकर बचाई जिंदगी

हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं उसमें इंसानों ने आगे बढ़कर अपनी सबसे बड़ी दुश्मन को मौत के मुंह में जाने से बचाया।

वाशिंगटन, 1 अगस्त। दोस्तों, दुनिया में ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं जब कोई व्यक्ति अपने दुश्मन को मौत के मुंह से बचाने के लिए हाथ आगे बढ़ाए, लेकिन ऐसी घटनाएं होती जरूर हैं। लेकिन ऐसा काम सिर्फ इंसान ही कर सकता है। कोई जानवर कभी भी अपने दुश्मन को नहीं बख्शता, क्योंकि जानवरों को ईश्वर ने शायद वो शक्ति नहीं दी जो इंसानों को दी है। यहां हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं उसमें भी इंसानों ने आगे बढ़कर अपनी सबसे बड़ी दुश्मन को मौत के मुंह में जाने से बचाया। हम बात कर रहे हैं एक व्हेल मछली की, एक ऐसी व्हेल जो समुद्र के अंदर इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है। जो सेकेंडों में किसी भी इंसान का खात्मा कर सकती है, आज वही इंसान उसके लिए भगवान बन गए। पानी में वापस जाते समय व्हेल की आंखों में आंसू थे।

चट्टान के बीच फंस गई थी खूंखार व्हेल

चट्टान के बीच फंस गई थी खूंखार व्हेल

यह घटना अलास्का की है। अलास्का में एक समुद्र के किनारे एक व्हेल मछली उबड़-खाबड़ चट्टानों में फंस गई। हम सभी जानते हैं कि मछली चाहे वो छोटी हो या बड़ी बिना पानी के जिंदा नहीं रह सकती। व्हेल के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह जिस जगह फंसी उस जगह बिल्कुल भी पानी नहीं था।

नाव में सवार लोगों की पड़ी व्हेल पर नजर

नाव में सवार लोगों की पड़ी व्हेल पर नजर

ओर्का नाम की इस 20 फुट लंबी व्हेल को गुरुवार सुबह ब्रिटिश कोलंबिया के तट पर प्रिंस ऑफ वेल्स द्वीप पर एक नाव में जा रहे लोगों द्वारा देखा गया, जो उसी इलाके में रहते हैं। तारा नीलसन उसी नाव में सवार थीं। तारा बताती है, जैसे ही उनकी भतीजी अरुण मेलान ने फंसी हुई व्हेल के बारे में सुना उन्होंने तुरंत उसकी मदद करने का फैसला किया। मेलाने और उसके दोस्तों ने राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन के वन्यजीव अधिकारियों के आने तक व्हेल की मदद करने का फैसला किया। वे लगातार व्हेल पर पानी के छींटे मारते रहे, इसके लिए उन्होंने एक बाल्टी का इस्तेमाल किया। मछली चट्टान के बीच घायल भी हो चुकी थी। मछली के सौभाग्य से समुद्र में तेज ज्वार भाटा आया और व्हेल मछली तुरंत पानी में उतर गई।

मछली की आंखों में थे आंसू

मछली की आंखों में थे आंसू

मेलाने ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मेलाने ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि हमने व्हेल से कुछ पक्षियों को भी दूर रखा जो उसे खाने की जुगत में थे। अगर हम वहां नहीं होते तो वह उसे खा सकते थे। उन्होंने कहा कि मुझे व्हेलों के बारे में ज्यादा कुछ तो पता नहीं, लेकिन उस व्हेल की आंखों से आंसू निकल रहे थे। मेलाने ने कहा कि बचाव दल के पहुंचने से पहले ही ज्वार भाटा उठा और व्हेल समुद्र के अंदर चली गई। एक कनेडियन अधिकारी ने बताया कि ओर्का बहुत ही खतरनाक होती है। यह अन्य समुद्री स्तनधारियों के शिकार के लिए जानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+