पूर्वोत्तर चीन के एक रेस्तरां में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, 3 घायल

पूर्वोत्तर चीन में स्थित एक रेस्तरां में आग लगने से 17 लोगों की मौत की सूचना है। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

बीजिंग, 28 सितंबर: पूर्वोत्तर चीन ( northeast China ) में बुधवार को एक रेस्तरां में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। स्थानीय सरकार ने वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में दोपहर के करीब आग लग गई। बयान में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। खबर के अनुसार कई लोगों को रेस्टोरेंट की आग से बचाया गया है। (17 dead in northeast China restaurant fire)

photo

चीन के रेस्तरां में भीषण आग, 17 की मौत
दमकलकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य को पूरा कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अभी तक आग लगने की सही वजहों का पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि ,सूत्रों की माने तो रेस्तरां में आग शार्ट सर्किट की वजह से भी लगी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। (17 Killed in Restaurant Fire in China's Changchun)

रेस्तरां में अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। लोग खाना छोड़ भाग रहे थे। हालांकि, इस घटना में 17 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

(Photo Credit : Social Media)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+