कैसे क्लिक करें बेहतर सेल्‍फी, लंदन का एक कॉलेज अब देगा टिप्‍स

लंदन। अक्‍सर आप यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि कितनी मेहनत की और सेल्‍फी अच्‍छी नहीं आई। फिर आप कोशिशों में लग जाते हैं कि किसी तरह से एक सेल्‍फी अच्‍छी आ जाए और हो सकता है कि आपकी कोशिशें फिर बेकार हो जाएं।

Selfie-course-UK-College

अब इसी बात को ध्‍यान में रखकर लंदन के एक कॉलेज ने अपने स्‍टूडेंट्स के लिए बेहतर सेल्‍फी क्लिक करने से जुड़ा एक कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इस कोर्स के तहत स्‍टूडेंट्स को सेल्‍फी क्लिक करने के लिए पूरी ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी।

सिटी लिट कॉलेज पहली बार ‘सेल्फी कोर्स' शुरू करने वाला है। आगामी मार्च से शुरू होने जा रहे इस कोर्स का नाम ‘द आर्ट ऑफ फोटोग्राफिक सेल्फ-पोट्रेचर' है और इसका शुल्क 132 यूरो (160 डॉलर) है।

द टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, एक माह लंबे इस कोर्स में दिए जाने वाले लेक्चर और सेमिनार ‘तस्वीरों में खुद को दर्शाने की सूक्ष्म समझ' को सुधारने में छात्रों की मदद करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया कि ‘नए फोटोग्राफरों को किसी स्थान, माहौल से जुड़े मुद्दों, प्रकाश के प्रयोग के बारे में सिखाया जाएगा। उन्हें उनकी फोटोग्राफी को ज्यादा प्रासंगिक बनाने के लिए नए आइडिया विकसित करना भी सिखाया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+