Coronavirus: लोगों के दिल में बैठा डर निकालने के लिए खिलाए जा रहे कोरोना बर्गर
हनोई। एक तरफ कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है तो वहीं वियतनाम की राजधानी हनोई में कोरोना थीम के बर्गर बेचे जा रहे हैं। हनोई में एक शेफ लोगों के दिलों से कोरोना का डर निकालने के मकसद से खास तरह का बर्गर पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुरुवार तक कोविड-19 की वजह से दुनियाभर का आंकड़ा 531,819 पर पहुंच गया था। वायरस ने अब तक 24,073 लोगों की जान ले ली है। 123,942 लोग वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 383,804 लोग ऐसे हैं जो इस वायरस से संक्रमित हैं।

लोगो का मनोबल ऊंचा रखने की कोशिश
'अगर आपको इससे डर लगता है तो आपको इसे खाना पड़ेगा,' इसी सोच के साथ शेप होआंग टुंग और उनकी टीम महामारी के बीच लोगों का मनोबल ऊंचा रखने के मकसद से कई दर्जन बर्गर तैयार करने में लगी हुई है। बर्गर बिल्कुल कोरोना वायरस की तरह दिखता है और इस पर छोटे-छोटे क्राउन के कुछ आकार भी बनाए गए हैं। ये बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है जैसे कि कोरोना वायरस को माइक्रोस्कोपिक तस्वीर में दिखाया गया था। टुंग, हनोई की पिज्जा होम मे शेफ हैं।
महामारी के बीच लोगों को खुश रखने की कोशिश
वह बताते हैं, 'हमने मजाक में कहा कि अगर आपको किसी चीज से डर लगता है तो आपको उसे खाना चाहिए।'वह आगे कहते हैं इस वजह से ही जब लोग कोरोना के आकार वाला बर्गर खाएंगे तो उनके दिल से डर अपने आप ही निकल जाएगा। इस प्रकार से जब इस सोच के साथ कुछ खाएंगे तो महामारी के समय में वह दूसरों को खुशियां दे सकेंगे। इस पर एक दिन में करीब 50 बर्गर एक दिन में बिक रहे हैं।

पर्यटकों की वजह से फिर से फैली बीमारी
वियतनाम में कोरोना वायरस की वजह से बिजनेस बंद करने पड़ गए हैं लेकिन इसके बाद भी बर्गर की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। फरवरी माह के मध्य में वियतनाम में कोविड-19 के 16 केसेज आए थे और ये सभी पूरी तरह से ठीक हो गए थे। मगर यहां से चीजें बदल गईं और बाहर से आने वाले पर्यटकों की वजह से बीमारी फिर से नागरिकों को अपनी चपेट में लेने लगी।

अब तक 148 केस
देश में इस समय कोरोना के 148 पॉजिटिव केस हैं। हालांकि अभी तक किसी की भी मौत नहीं हुई है। हनोई और हो ची मिह सिटी मे सभी गैर-जरूरी बिजनेस को बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ फूड आउटलेट्स ऐसे हैं जो टेकअवे डिलीवरी जारी रखे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications