Video: प्लेन ने मिस किया रनवे और बीच समंदर में कर डाली लैंडिंग, जानें फिर आगे क्या हुआ, देखें तस्वीरें
वेंलिंगटन। शुक्रवार को एक ऐसी अजीबो-गरीब घटना हुई है जिसके बारे में आपने अभी तक सिर्फ फिल्मों में देखा होगा या फिर कहीं पढ़ा होगा। एक पैसेजेंर जेट जिसके रनवे पर लैडिंग की तैयारी हो रही थी वह ओवरशूट करके समंदर में उतर गया। लैंड करते ही यह डूबने लगा और यात्रियों को जान बचाने के लिए तैरना पड़ गया। यह प्लेन एयर नियूगिनी का बोइंग 737 था और इसे माइक्रोनेशिया के वेनो एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन प्लेन रनवे मिस कर गया और समंदर में जाकर लैंड कर गया। एयर नियूगिनी, पापुआ न्यूगिनी की राष्ट्रीय एयरलाइंस है।

यात्रियों को करनी पड़ी स्विमिंग
इस घटना का वीडियो और इसकी फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोग्राफ्स और वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे स्थानीय नागरिक नावों के सहारे यात्रियों की जान बचाने की कोशिशें कर रहे हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है उसमें साफ नजर आ रहा है कि प्लेन सिर्फ कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी तरह से पानी में समा जाता है। एयरलाइन की तरफ से इस घटना पर बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि इस प्लेन को माइक्रोनेशिया की राजधानी पोहनेपेई में कुछ घंटे रुकना था।

सभी यात्री सुरक्षित
यह रनवे से कुछ पहले ही लैंड कर गया। यह विमान पोहनेपेई से पोर्ट मोरेसबे जा रहा था। खास बात है कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। बयान में आगे कहा गया है कि एयर नियूगिनी इस बात की पुष्टि करती है कि इस घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरलाइन की मानें तो पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि घटना के पीछे क्या वजहें थीं।
घटना की होगी जांच
पापुआ न्यू गिनी के एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन कमीशन की ओर से कहा गया है कि जांचकर्ताओं को दुर्घटनास्थल पर भेजने की तैयारी की जा रही है। पैसेफिक डेली न्यूज की रिपोर्ट ने एयरपोर्ट अधिकारी जिमी इमिलियो के हवाले से लिखा है कि सभी 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स को चेक अप के लिए अस्पताल ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications