लॉस एंजिल्‍स में धमकी के बाद 900 स्‍कूल बंद, घर में रहे 64,000 बच्‍चे

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स के स्‍कूलों पर आतंकी हमले की धमकी ने इंटेलीजेंस एजेंसियों और सिक्‍योरिटी एजेंसियों को पूरे दिन परेशान किया। लॉस एंजिल्‍स में एक टीवी सीरियल होमलैंड को देखने के बाद लॉस एंजिल्‍स के स्‍कूलों को धमकी दी गई। नतीजा 900 स्‍कूल बंद और 64,000 बच्‍चों को घर में ही रहने को कह दिया गया।

LA-schoold-shut-down

वहीं यह नया घटनाक्रम इस बात को साबित करने के लिए भी काफी है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग की घटना के बाद अम‍ेरिका काफी सतर्क हो गया है।

लॉस एंजिल्‍स के सुपरीटेंडेंट के पास एक ई-मेल आया था। इस ई-मेल में कहस गया था कि एक जेहादी स्‍कूलों पर नर्व, बम और राइफल से बच्‍चों को अपना निशाना बना सकता है।

इसके बाद स्‍कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया। बाद में जब न्‍यूयॉर्क के अधिकारियों ने इस ई-मेल की जांच की तो उन्‍हें पता लगा कि ई-मेल सिर्फ एक अफवाह के तौर पर भेजा गया था। उन्‍होंने जांच में पया कि मेल में 'अल्‍लाह' की स्‍पेलिंग गलत थी।

इस ई-मेल से यह भी पता लगा कि इस मैसेज को भेजने वाला व्‍यक्ति जेहादी सेल का हिस्‍सा बन चुका है। उसने दावा किया कि वह एक मुसलमान है और उसे एक स्‍कूल ने अपने यहां पर आने से मना कर दिया है। इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+