अमेरिका और रूस में समझौते के बाद हुआ सीरिया में हमला, 90 की मौत
नई दिल्ली। सीरिया में संकट के मद्देनजर रूस और अमेरिका के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद ही उत्तरी सीरिया में हवाई हमलों में 90 लोगों की मौत हो गई है।

(फाइल फोटो)
अमेरिका और रूस के बीच हुआ संघर्ष विराम का समझौता आज सोमवार से लागू होगा।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार इदलिब शहर के एक बाजर पर हुए हवाई हमले के दौरान 58 लोगों की मौत हुई वहीं अलेप्पो शहर में 32 लोग मारे गए हैं।
संस्था के मुताबिक मरने वालो की संख्या में भी और इजाफा हो सकता है। बताया गया कि मरने वालों की संख्या इसलिए भी बढ़ सकती है क्योंकि बम विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इससे पहले शनिवार (10 सितंबर) को जेनेवा में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा था कि अमेरिका और रूस ने समझौते का प्लान जारी कर दिया है। उसके बाद इस पर समझौता भी हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications