बॉलीवुड की इस ‘बेबी डॉल’ का दीवाना था आतंक का सरगना ओसामा बिन लादेन, बेडरूम से कई सीडियां-पावर पिल्स बरामद
9/11 Attacks Barsi: 9/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मौत को भले ही 14 साल बीत चुके हों, लेकिन उसकी जिंदगी के काले राज आज भी दुनिया को चौंका रहे हैं। लादेन के गुप्त ठिकाने से न सिर्फ आतंकी साजिशों के दस्तावेज बरामद हुए, बल्कि सैकड़ों पोर्न सीडीज का जखीरा भी मिला, जिनमें बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी की फिल्में प्रमुख थीं।
यह सनसनीखेज खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की रिपोर्ट में हुआ था, जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। लेकिन इन सीडीज को सार्वजनिक करने से CIA ने साफ मना कर दिया। क्या था लादेन का यह छिपा हुआ चेहरा? आइए, आज गुरुवार को 9/11 की बरसीं पर लादेन की शौकिन मिजाज की परतें खोलते हैं...

एबटाबाद में रात के अंधेरे में ऑपरेशन
2 मई 2011 की रात, जब दुनिया सो रही थी, अमेरिका के स्पेशल 'सील' कमांडोज ने पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के गुप्त ठिकाने पर धावा बोला। एक तीखी मुठभेड़ के बाद, दुनिया के सबसे वॉन्टेड आतंकवादी का अंत हो गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कमांडोज ने लादेन के ठिकाने से ढेर सारे दस्तावेज, हार्ड ड्राइव और सैकड़ों सीडीज बरामद कीं। इनमें से कुछ सामान इतना चौंकाने वाला था कि CIA ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया।

Sunny Leone Osama bin Laden Connection: सनी लियोनी का 'कनेक्शन'
लादेन के बेडरूम से बरामद सीडीज में सनी लियोनी की कई पोर्न फिल्में थीं, जिन्हें देखकर खुफिया एजेंसियां भी हैरान रह गईं। सनी लियोनी की डॉक्यूमेंट्री Mostly Sunny (2016) में पहले भी इस बात का जिक्र हो चुका है कि लादेन उनका जबरदस्त फैन था। CIA की जांच में पता चला कि लादेन के ठिकाने पर सनी की सीडीज का एक बड़ा कलेक्शन मौजूद था। इतना ही नहीं, उसके कमरे से मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां भी बरामद हुईं, जिसके बाद वह खुद को 'सेक्स मशीन' कहता था। यह खुलासा उस शख्स के बारे में है, जिसने पूरी दुनिया को आतंक के खौफ में जकड़ रखा था।

लादेन का डबल चेहरा
बाहर से कट्टरपंथी और आतंकी साजिशों का मास्टरमाइंड, लेकिन अंदर से सनी लियोनी का दीवाना-लादेन का यह दोहरा चेहरा दुनिया के सामने एक सनसनीखेज रहस्य बनकर उभरा। CIA के डायरेक्टर माइक पॉम्पियो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, 'लादेन के ठिकाने से कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। लेकिन पोर्न मूवीज की सीडीज को रिलीज नहीं किया जाएगा।' पॉम्पियो ने यह भी साफ किया कि इन सीडीज में सनी लियोनी की फिल्में शामिल थीं, जिससे लादेन की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sunny Leone Reaction: सनी लियोनी का रिएक्शन?
सनी लियोनी ने इस खुलासे पर कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनकी डॉक्यूमेंट्री में इस बात का जिक्र था कि लादेन उनकी फिल्मों का दीवाना था। सनी, जो अब बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं, अपने अतीत को पीछे छोड़ चुकी हैं। लेकिन लादेन जैसे खूंखार आतंकवादी के साथ उनका नाम जुड़ना अपने आप में एक सनसनीखेज खबर है।
9/11 Attacks Death-Day: 9/11 का खौफ और लादेन का अंत
11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर और पेंटागन पर हुए आतंकी हमलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इन हमलों के पीछे ओसामा बिन लादेन और उसका आतंकी संगठन अल-कायदा था। 2011 में जब अमेरिकी कमांडोज ने उसे एबटाबाद में मार गिराया, तो दुनिया ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें- Pakistan से गलबहियां-मुनीर को तोहफा! क्या अमेरिका फिर पाल रहा नया 'ओसामा’? बलूच के कंधे से भारत पर निशाना?












Click it and Unblock the Notifications