Pakistan से गलबहियां-मुनीर को तोहफा! क्या अमेरिका फिर पाल रहा नया ‘ओसामा’? बलूच के कंधे से भारत पर निशाना?
Donald Trump Pakistan Friendship: डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका और पाकिस्तान की नापाक दोस्ती अब सारी दुनिया के सामने बेनकाब है। कभी भारत को 'प्रिय मित्र' कहने वाले ट्रंप अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ चाय-बिस्किट की सियासत खेल रहे हैं, और इसका निशाना है 'भारत'।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को आतंकी संगठन घोषित करना, 50% टैरिफ की धमकी, और मुनीर को बार-बार व्हाइट हाउस बुलाना-यह सब ट्रंप की छटपटाहट और भारत को नीचा दिखाने की साजिश का हिस्सा है। पाकिस्तान, जो आतंकवाद का गढ़ रहा है, अब ट्रंप की गोद में बैठकर भारत के खिलाफ हथियार उठाने की हिम्मत जुटा रहा है। आइए, इस सियासी ड्रामे को 6 Point में बेनकाब करते हैं...

1. ट्रंप का नया प्यार: आसिम मुनीर की मेहमाननवाजी
ट्रंप ने आसिम मुनीर (Asim Munir) को व्हाइट हाउस में न्योता देकर, लंच खिलाकर, और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) को आतंकी संगठन घोषित करके पाकिस्तान को सिर पर चढ़ा लिया है। 11 अगस्त को अमेरिका ने BLA और उसकी शाखा मजीद ब्रिगेड को Foreign Terrorist Organization (FTO) घोषित किया, ठीक उसी दिन जब बलूच जनता स्वतंत्रता दिवस मना रही थी।
यह मुनीर की दूसरी अमेरिका यात्रा (जुलाई-अगस्त 2025) के दौरान हुआ, जो ट्रंप की पाकिस्तान के प्रति नरमी को दर्शाता है। मुनीर अमेरिका में बलूचिस्तान के खनिज सौदों पर बात कर रहे थे, और ट्रंप ने BLA पर बैन का तोहफा दे दिया।' क्या यह भारत को दबाने की साजिश नहीं?
2. बलूचिस्तान का बहाना, भारत पर वार
BLA को आतंकी घोषित करना सिर्फ बलूचिस्तान तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान लंबे समय से बिना सबूत के भारत पर BLA को फंडिंग का इल्जाम लगाता रहा है। यह कदम 'भारत को जवाब' और पाकिस्तान को 'आतंक का शिकार' दिखाने की साजिश है। ट्रंप का यह कदम भारत पर दबाव बनाने का हथकंडा है, ताकि वह 50% टैरिफ और व्यापार समझौते पर झुके।
पाकिस्तान को अमेरिका का समर्थन आतंकवाद के खिलाफ नहीं, भारत के खिलाफ साजिश है।' बलूच नेता मीर यार बलोच ने कहा, 'पाकिस्तान की सेना 78 साल से बलूचिस्तान को लूट रही है। ट्रंप का यह कदम बलूचों की आजादी की आवाज को दबाने की कोशिश है।
3. आसिम मुनीर का परमाणु दुस्साहस
पाकिस्तान की हिम्मत देखिए! आसिम मुनीर ने फ्लोरिडा में टैम्पा में (जुलाई 2025) कहा, 'हम परमाणु शक्ति हैं। अगर हम डूबे, तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे।' और ट्रंप प्रशासन की ओर से इस पर एक शब्द की निंदा नहीं! यह बयान अमेरिकी सेंट्रल कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला की मौजूदगी में आया, जिन्होंने पाकिस्तान को 'आतंकवाद-रोधी साझेदार' बताया। भारत ने इसे 'मित्र देश की धरती से गैर-जिम्मेदार बयान' कहा।
4. ट्रंप की छटपटाहट: भारत को दंड, पाकिस्तान को इनाम?
ट्रंप की भारत के प्रति खीझ साफ दिखती है। ऑपरेशन सिंदूर (7-10 मई 2025) में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया, और ट्रंप के 'मध्यस्थता' दावे को ठुकरा दिया। ट्रंप ने मोदी को असीम मुनीर के साथ फोटोशूट के लिए व्हाइट हाउस बुलाया, लेकिन मोदी ने चतुराई से मना कर दिया।
इसके बाद ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ थोप दिया और पाकिस्तान को तेल सौदों व टैरिफ छूट का तोहफा दे दिया। पाकिस्तान ने अपने 'ट्रंप टैरिफ' को 29% से 19% करा लिया, और अमेरिकी कंपनियां अब बलूचिस्तान के तेल भंडार लूटेंगी।
5. ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग, पाकिस्तान को BLA पर बैन का सौदा!
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लगा। इसपर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्रंप को श्रेय दिया। साथ ही ट्रंप के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग करते हुए नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार समिति को एक पत्र भेजा। और बदले में ट्रंप ने नई दोस्ती की नींव को मजबूत करते हुए BLA पर बैन का सौदा किया?
6. पाकिस्तान: आतंक का आका, अमेरिका का प्यादा
पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद को पनाह देने का रहा है। मीर यार बलोच ने कहा, 'पाकिस्तान की ISI ने ओसामा बिन लादेन को एबटाबाद में छिपाया था।' ट्रंप के पूर्व सलाहकार माइकल रुबिन ने चेताया, 'मुनीर सूट में ओसामा है।'
फिर भी, ट्रंप ने पाकिस्तान को निशान-ए-इम्तियाज जैसे सम्मान और हथियारों की उधारी का रास्ता खोल दिया। मुनीर ने दावा किया कि '10 पीढ़ियों के आतंकी भी बलूचिस्तान को नहीं हरा सकते।' लेकिन सच्चाई यह है कि पाकिस्तान बलूचों की आजादी की आवाज को दबाने के लिए अमेरिका का इस्तेमाल कर रहा है।
क्या है ट्रंप का खेल?
ट्रंप की पाकिस्तान से दोस्ती और भारत पर टैरिफ की मार एक सियासी साजिश है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत और मोदी की चतुराई ने ट्रंप के अहंकार को ठेस पहुंचाई। बदले में, ट्रंप ने BLA को आतंकी घोषित कर पाकिस्तान को बलूचिस्तान में दमन की खुली छूट दी।
यह भारत को व्यापार समझौते और रूस के साथ तेल सौदों पर दबाव बनाने की चाल है। ट्रंप का यह कदम पाकिस्तान को 'आतंक का शिकार' दिखाने की कोशिश है। लेकिन दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंक का पनाहगार है, और ट्रंप की नीतियां भारत के खिलाफ साजिश का हिस्सा हैं।
भारत नहीं झुकेगा
ट्रंप की पाकिस्तान से नजदीकी और BLA पर बैन भारत को कमजोर करने की साजिश है। लेकिन भारत न मुनीर की परमाणु धमकियों से डरेगा, न ट्रंप के टैरिफ से। मोदी ने पहले ही ट्रंप के फोटोशूट के जाल को नाकाम कर दिया। अब सवाल यह है: क्या ट्रंप की यह साजिश भारत को रूस और चीन के और करीब ले जाएगी? क्या पाकिस्तान अमेरिका के हथियारों से भारत पर हमला करने की हिम्मत करेगा? दुनिया की नजरें इस सियासी जंग पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें- Trump Modi Cold War: 35 मिनट की कॉल ने कैसे बदल दी कैमिस्ट्री? ट्रंप के फोटो गेम पर मोदी का मास्टर स्ट्रोक!












Click it and Unblock the Notifications