नाइजीरिया में किसानों-चरवाहों की हिंसा में 86 मरे
Getty Images
नाइजीरिया
नाइजीरिया में किसानों और मवेशी चरवाहों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 86 लोग मारे गए हैं. मध्य नाइजीरिया में हुए इन मौतों की पुष्टि प्लाटू राज्य पुलिस ने की है.
कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंसा का दौर मंगलवार को तब शुरू हुआ जब बेरम जाति के किसानों ने फुलानी जाति के चरवाहों पर हमला कर दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई.
शनिवार को बदले की कार्रवाई में अधिक मौतें हुईं.
Getty Images
नाइजीरिया
ज़मीन की लड़ाई को लेकर हिंसा का यहां लंबा इतिहास रहा है. स्थिति पर क़ाबू पाने के लिए राज्य के तीन हिस्सों में क़र्फ्यू लगा दिया गया है.
राज्य के पुलिस कमिश्नर एंडी एड का कहना है कि हिंसा के बाद गांवों में किए गए पड़ताल में 86 लोगों की मौत और छह के घायल होने का पता चला है.
उन्होंने कहा कि हिंसा में 50 घर, 15 मोटरसाइकिल और दो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया.












Click it and Unblock the Notifications