अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 820 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अबतक लाखो लोगों की मौत हो चुकी है और तकरीबन 47 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। अमेरिका में हर रोज कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी यहां संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां कोरोना वायरस संक्रमण के 820 नए मामले सामने आए हैं।

usa

अमेरिका में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है, जबकि मरने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा तकरीबन 90 हजार तक पहुंच चुका है। हालांकि 2.81 लाख लोग जो कोरोना वायरस से संक्रमित थे, वह ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं। वहीं भारत की बात करें तो भारत में भी कोरोना के मामलों में हर रोज इजाफा हो रहा है, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5034 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले अब 13.8 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। यह अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने की सर्वाधिक दर है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 95622 हो गए हैं, जबकि इस संक्रमम से मरने वालों की संख्या 3021 पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण सबसे अधिक बढ़ रहा है, यहां संक्रमण के कुल मामले 33053 हो गए हैं ,जबकि पिछले 24 घंटों में 2347 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना से 1198 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+