ऑस्ट्रिया में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन से 8 लोगों की मौत
ऑस्ट्रिया में इस हफ्ते हिमस्खलन से 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। एनाडोलू एजेंसी के अनुसार इस हफ्ते पश्मि ऑस्ट्रिया में आए हिमस्खलन के चलते 8 लोगों की जान चली गई है।

ऑस्ट्रिया में इस हफ्ते हिमस्खलन से 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। एनाडोलू एजेंसी के अनुसार इस हफ्ते पश्मिम ऑस्ट्रिया में आए हिमस्खलन के चलते 8 लोगों की जान चली गई है। विएना स्थित स्की रिजॉर्ट में सर्दियों की छुट्टी की वजह से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे आए थे। यहां तेज हवा और बर्फबारी की वजह से हिमस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया था। इससे पहले दिसंबर में भी ऑस्ट्रिया प्रशासन की ओर से कहा गया था कि क्रिसमस डे पर आए हिमस्खलन में दो लोग लापता हो गए थे, जिनका शव बरामद किया गया है।
राहत और बचाव की टीम 10 लोगों की तलाश कर रही थी। दरअसल एक वीडियो सामने आया था जिसमे देखा जा सकता है कि ये लोग स्की कर रहे थे। ये लोग ट्रिटकॉफ पहाड़ी में जिर्स और लेंच एम अर्लबर्ग में स्कींग कर रहे थे। लेकिन इसके बाद से यह लोग लापता था। जानकारी मिलने के बाद इन लोगों की तलाश शुरू की गई। तकरीबन 200 लोगों की टीम ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया, इसके साथ ही 7 हेलीकॉप्टर को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया, अवलॉन्च डॉग को भी इसमे लगाया गया। जिसके बाद चार जख्मी लोगों को बचाया गया। वहीं छह अन्य पहाड़ी के नीचे पाए गए, ये लोग किसी तरह से खुद नीचे जाने में सफल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications