शौक बड़ी चीज: 3000 की बिस्की के लिए शख्स ने खर्च कर दिए 40 लाख, बोतल थी 72 साल पुरानी
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। इस बीच कई बड़े देशों ने अपने यहां लॉकडाउन लागू किया, जिस वजह से आम लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको दो वक्त की रोटी नहीं नसीब होती है, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शौक के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं। हांगकांग में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है।

54 हजार डॉलर है कीमत
कुछ महीनों पहले हांगकांग में पुरानी शराब की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई, जहां एक 72 साल पुरानी शराब की बोतल 54,000 यूएस डॉलर में बिकी। भारत के हिसाब से देखें तो ये कीमत 40 लाख के करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बोतल को 1948 में तैयार किया गया था और ऐसा पहली बार हो रहा जब बॉटलर गॉर्डन और मैकफेल की ओर से शराब को नीलाम किया जा रहा है। वैसे देखा जाए तो आर्थिक संकट के इस दौर में कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि आमतौर पर भारतीय बाजार में ये बिस्की 3000-4000 हजार रुपये की मिल जाती है।

290 बोतलें होंगी नीलाम
नीलामी से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि वो कुल 290 बोतलों को नीलाम करने वाले थे, जिसमें एक 70 साल की व्हिस्की की कीमत उन्हें 40 लाख के करीब मिली। जिस बोतल में ये व्हिस्की है उसका नंबर 88 था, जो चीन का स्पेशल नंबर माना जाता है। ऐसे में हो सकता है कि खरीदार ने इसी वजह से इतनी ज्यादा कीमत चुकाई हो। इसके अलावा 35 साल पुरानी Hibiki व्हिस्की के लिए 48,000 डॉलर की बोली लगी, जो भारत के हिसाब से करीब 35 लाख रुपये हैं।

चार गुना बढ़ गए दाम
Bonhams में वाइन और व्हिस्की के विशेषज्ञ क्रिस्टोफर पोंग ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सभी कंपनियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस बीच लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा लेकिन अभी भी दुर्भल व्हिस्की में कुछ लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। वहीं पुरानी व्हिस्की की कीमतों में पिछले 10 सालों में करीब चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले 2018 में एक इसी तरह की नीलामी हुई थी, जिसमें Macallan Valerio Adami की बोतल 1.1 मिलियन डॉलर में बिकी थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications