नाइजर में सैन्य कैंप पर आतंकवादी हमला, 71 जवान मारे गए

Recommended Video

    Niger में Military Camp पर terrorist attack, 71 जवान मारे गए | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। माली की सीमा से सटे नाइजर में सैकड़ों जिहादियों ने नाइजर के मिलिट्री कैंप पर हमला कर दिया है, जिसमे 71 सैनिको के मारे जाने की खबर है। नाइजर के रक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को कहा गया है कि जिहादियोंने सैन्य कैंप पर गोले व मोर्टार दागे, जिसमे 71 सैनिक मारे गए है। मंगलवार को पश्चिमी तिलाबेरी क्षेत्र में नाइजर की सेना पर यह अबतक का सबसे बड़ा हमला है। नाइजर के में वर्ष 2015 से इस्लामिक मिलिटेंट की ओर से हिंसा की जा रही है।

    terrorist

    नाइजर के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम दुख के साथ इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि हमारे 71 सैन्य जवान मारे गए हैं, जबकि 12 घायल हुए हैं और कई लापता है। यह हमला बड़ी संख्या में आतंकियों ने बड़े हथियारों व गोला बारूद से नाइजर की सेना पर किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों को भी ढेर किया गया है। सेना और आतंकियों के बीच तकरीबन तीन घंटे तक गोलीबारी चली।

    इससे पहले कहा गया था कि सेना के 60 जवान इस हमले में मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने सैन्य कैंप में मोर्टार से हमला किया था। इस हमले में बड़ी संख्या में जवान मारे गए हैं। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजर की सेना पहले से ही बोको हरम के आतंकियों से लड़ रही है। नाइजर के राष्ट्रपति इसोफू मोहम्मद ने मिस्र की अपनी यात्रा को बीच में ही खत्म कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+