ट्राम पलटने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, 50 घायल

जानकारी के मुताबिक दो बोगी वाली ट्राम सेंट्रल क्रॉयडॉन के पास पटरी से उतर गई। ब्रिटेन की पुलिस के मुताबिक इस हादसे में सात लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

लंदन। एक ट्राम पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 50 लोग घायल हैं। पुलिस ने ट्राम ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

accident in london

ट्राम ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच अधिकारियों ने शुरूआती जांच के तहत बताया है कि ट्राम काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक आए मोड़ पर ये हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद इमरजेंसी सुविधाओं को अलर्ट कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दो बोगी वाली ट्राम सेंट्रल क्रॉयडॉन के पास पटरी से उतर गई। ये इलाका ब्रिटेन की राजधानी के दक्षिण में स्थित एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है।

ब्रिटेन की पुलिस के मुताबिक इस हादसे में सात लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल राहत-बचाव के काम अधिकारी जुटे हुए हैं। दूसरी ओर पुलिस ट्राम ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर उसकी गिरफ्तारी किस वजह से हुई है।

हादसे की जांच के आदेश

जानकारी के मुताबिक ट्राम अपनी तय स्पीड से ज्यादा रफ्तार से चल रही थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। लंदन के एंबुलेंस प्रवक्ता के मुताबिक 51 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा कैसे हुआ इसको लेकर जांच की जा रही है इस बीच बारिश भी हादसे की अहम वजह माना जा रहा है। इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस डरावनी घटना में प्रभावित हुए लोगों के लिए प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+