गद्दारी की सजा: ISIS ने 7 लड़ाकों को उबलते पानी में डालकर मार डाला

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ISIS ने गद्दार साथियों को ऐसी खौफनाक सजा दी है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां जंग छोड़कर भागने वाले सात लड़कों को ISIS ने पकड़कर खौलते पानी में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक ये सभी लड़ाके सलालूद्दीन इलाके के शरकत शहर से भाग रहे थे।

7 ISIS fighters who fled the battlefield are boiled alive as punishment in Iraq

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलालूद्दीन इलाके के शरकत शहर से भाग रहे इन सात लड़ाकों को काफी मशक्‍कत के बाद पकड़ा गया और ISIS के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान इन लड़ाकों के हाथ और पैर बांध दिए गये थे। सुनवाई हुई और फिर कोर्ट ने इन्‍हें खौलते पानी में डालकर मार देने की सजा सुनाई।

आपको बता दें कि ISIS की तरफ से इसतरह के खौफनाक सजा की यह कोई पहली कहानी नहीं है। इससे पहले भी ISIS की तरफ से खौलते पानी में डालकर मार डालने की खबरें सामने आई हैं। ISIS की चंगुल से छूट कर आई 17 साल की एक सेक्‍स स्‍लेव ने बताया था कि उसके साथ रोज गैंगरेप किया जाता था।

लड़ाके उससे अजीबो-गरीब डिमांड करते थे और पूरा ना करने पर शरीर पर खौलता पानी डालते थे। वहीं अभी पिछले महीने ही ISIS ने इसी तरह भाग रहे 19 साथियों को भी मार डाला था। उस वक्त ये आतंकी फल्लुजाह के अल-शुहादा और अल-नसफ इलाकों से भाग रहे थे। इन्हें सिर में गोलियां मारी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+