चीन में 7.4 तीव्रता का भूकंप, भारी नुकसान की आशंका

बीजिंग, मई 22: चीन में शुक्रवार रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं।भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। ये भूकंप भारतीय समय के अनुसार 21 मई रात 11.34 बजे आया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार भूकंप चीन के उत्तर पश्चिम किंघाई प्रांत में आया है। चीन में पिछले कुछ घंटो में कई बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि, भूकंप में कितना नुकसान हुआ है।

7.4 magnitude earthquake hits Chinas northwestern Qinghai province

इससे पहले चीन के दक्षिणपश्चिम यूनान प्रांत स्थित यांगबी यी ऑटोनॉमस काउंटी में 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किएगए। यह जानकारी चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने दी। चीन के सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने सीईएनसी के हवाले से बताया कि भूकंप रात 10:31 बजे (बीजिंग समय) आया। इसका केंद्र 25.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+