अंटार्कटिका में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके, भारी नुकसान की आशंका
नई दिल्ली। उत्तरी अंटार्कटिका में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिणी प्रशांत महासागर और उत्तरी अंटार्कटिका के दक्षिण में सैंडविच द्वीप पर 7.5 की तीव्रता से भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप वैज्ञानिकों ने इन तेज भूकंप के झटकों को देखते हुए कई इमारतों के गिरने और भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से केंद्र बिंदु से लेकर करीब 250 तक तेज झटकों को महसूस किया गया है।

हालांकि, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने फिलहाल सुनामी की चेतावनी नहीं दी है। सोमवार को रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई, जो करीब 168 किमी की गहराई में था। इस भूकंप के झटके से अर्जेंटीना और चिली के हिस्से थरथरा गए।
इस भूकंप का केंद्र बिंदु् ब्रिस्ट द्वीप के उत्तरपूर्व में 61 किमी की दूरी पर था। फिलहाल यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने सुनामी के खतरे से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications