अमेरिका- कैलिफोर्निया में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप, आ चुके हैं 1700 झटके

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में आए भूकंप और उसके बाद से झटकों से लोगों में डर का माहौल है। भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और शुक्रवार को तो झटके मैक्सिको तक महसूस किए गए। छोटे-मोटे नुकसान की खबरें तो हैं लेकिन किसी भी तरह के बड़े नुकसान की कोई जानकारी कहीं से नही आई है।

california-earthquake.jpg

साल 1999 में आया था भयंकर भूकंप

भूकंप की तीव्रता शुरुआत में 7.1 मापी गई थी। बताया जा रहा है कि 20 वर्षों में इस क्षेत्र में आया यह सबसे तेज भूकंप है। गुरुवार को भी इसी जगह पर 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। भूकंप के बाद से लेकर अब तक 1700 झटके महसूस किए जा चुके हैं। शाम करीब आठ बजकर 19 मिनट पर लॉस एंजिलिस से 240 किलोमीटर दूर स्थित मोजावे टाउन में पहला झटका आया। झटका इतनी तेज था कि बिल्डिंग्‍स हिल गई और कई जगह पर आग तक लग गई। शुरुआत झटकों में कई लोगों के घायल होने की खबरें भी आईं। सैन बर्नाडिनो काउंट में कई घर अपनी जगह से खिसक गए, नींव में दरार पड़ गई और दीवारें भी गिर गईं। एक व्‍यक्ति इसमें घायल हुआ और इसका इलाज जारी है। कैलिफोर्निया में साल 1999 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के झटकों के बीच राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'सबकुछ नियंत्रण में है। सदर्न कैलिफोर्निया में आए भूकंप पर पूरी जानकारी हासिल की है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+