जरा भी नहीं घटी पुतिन की लोकप्रियता, 63% जनता फिर से चाहती है राष्‍ट्रपति

रूस में हुआ सर्वे 63 प्रतिशत ना‍गरिकों का मानना ब्‍लादीमिर पुतिन ही बनें वर्ष 2018 में फिर से राष्‍ट्रपति।

मॉस्‍को। रूस में वर्ष 2018 में राष्‍ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले ही जनता ने अपना फैसला दे दिया है। एक सर्वे में जनता न कहा है कि वह सिर्फ ब्‍लादीमिर पुतिन को ही अगले राष्‍ट्रपति के तौर पर देखना चाहती है। साफ है कि भले ही पुतिन को कुछ देश के नेता पसंद न करें लेकिन जनता के वह फेवरिट हैं।

vladimir-putin-president-again.jpg

पहली पसंद बन गए हैं पुतिन

राजधानी मास्को स्थित लेवाडा-सेंटर की ओर से यह सर्वे कराया गया है। इस सर्वे में के अनुसार, रूस के ज्यादातर नागरिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2018 के बाद भी राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं। सर्वे में 63 प्रतिशत लोगों ने पुतिन को अपनी पसंद बताया है।

19 प्रतिशत लोगों ने कहा नो

जनता से सवाल पूछा गया था, 'क्‍या आप पुतिन को 2018 के बाद रूस का राष्‍ट्रपति बनाए रखना चाहते हैं?' इस पर 63 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया।

19 प्रतिशत लोगों के जवाब नकारात्‍मक थे और 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्‍होंने अभी इस पर कुछ नहीं सोचा है।

18 वर्ष के 1600 नागरिक

सर्वे में सिर्फ 26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वर्ष 2018 में एक नए नेता को पुतिन की जगह राष्ट्रपति पद मिलना चाहिए। करीब 49 प्रतिशत लोगों ने अलग-अलग राय दी।

यह सर्वे 21 से 24 अक्टूबर के बीच किया गया था। सर्वे में रशियन फेडरेशन के 48 क्षेत्रों के 18 वर्ष के ऊपर के 1,600 नागरिकों को शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+