समुद्र बीच पर खेल रही बच्ची का शार्क से हो गया आमना-सामना और फिर ...देखें वीडियो
नई दिल्ली, 7 मई: कभी आपने सोचा है कि आप समुद्र की लहरों के बीच गोते लगा रहे है और अचानक आपके सामने विशालकाय शार्क आ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो राह जिसमें समुद्र बीच पर एक 6 साल की लड़की पानी में मस्ती कर रही थी और उसकी मां दूर खड़ी वीडियो बन रहीं थीं अचानक उस बच्ची के सामने एक बड़ा शार्क आ गया और ....

हवाई बीच पर समुद्र में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची का शार्क से आमना-सामना
ये दिल दहला देने वाला वाकया हवाई के कलामा बीच का है जहां 6 वर्षीय अनीला रेजेंटेस समुद्र में खेल रही थी। मां शेरी गॉविया ने कहा कि वह अपनी बेटी, अनीला रेज़ेंटेस का समुद्र में पानी से खेलते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी एक विशालकाल शार्क आ गई। वीडियो रिकार्ड कर रही मां कुछ समझ पाती उससे पहले उसकी बेटी की चीखने की आवाज आने लगी क्योंकि वो शार्क बच्ची से बहुत कम दूरी पर थी। बच्ची शार्क को देखते ही बहुत तेजी से समुद्र से बाहर की चिल्लाती हुई निकली और किसी तरह अपनी जान बचा पाई। बीच के किनाने जब वो आकर रुकी और वो काफी डरी हुई थी क्योंकि उसने शार्क को देखा है।

बच्ची के पीठ के पीछे थी शार्क लेकिन....
बच्ची की मां ने कहा जब मैंने अपनी बेटी के पास शार्क को आया देखा तो मेरी जान पर बन गई और मेरी हार्ट बीट बढ़ गई। बच्ची ने बताया मैं जब तैर रही थी तब मुझे ध्यान नहीं था कि वो मेरी पीठ के पीछे थी। जैसे ही मुझे एहसास हुआ मैं बाहर की ओर भागी। मां ने कहा "जब तक वह पानी से बाहर आई, तब तक वह हिस्टेरिकल था। मैं बाद में उस शार्क को देखा लेकिन वो गायब हो गई।
शार्क ने बिलकुल नजदीक बच्ची को जानें क्यों नहीं बनाया अपना शिकार
अनीला ने कहा कि 6 साल की उम्र में मेरा सामना शार्क से हुआ था। मैंने देखा कि वह मेरी पीठ के पीछे थी। हवाई के कलामा बीच पर हुई इस घटना के वीडियो देखने वाले विशेषज्ञों ने कहा कि जानवर एक ब्लैकटिप शार्क प्रतीत होता है, यह प्रजाति उथले पानी में मछली का शिकार करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि लड़की को शार्क से किसी भी खतरे की संभावना नहीं थी।"शेरी ने कहा," कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वह हर दूसरे सप्ताहांत में वहां जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications