अफगानिस्तान में हमला, 6 पुलिसकर्मियों की जान गई
काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिस कर्मियों की जान चली गई। पुलिसकर्मियों ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अज्ञात आतंकवादियों ने चरदरा जिले के सरक-ए-बाला इलाके में मध्यरात्रि को सुरक्षा चौकी पर हमला किया।
दोनों ओर से गोलीबारी छह घंटे तक चली, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए, जबकि छह पुलिसकर्मियों की जान भी गई।" अधिकारी के अनुसार, "हमले के बाद भागने वाले आतंकवादियों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications