Turkey-Syria earthquake: 101 घंटे के बाद 6 लोग जिंदा बचाए गए, भूकंप में मरने वालों की संख्या 21,000 के पार

अब तक अकेले तुर्की में लगभग 17,500 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 72 हजार 800 लोग घायल हैं। वहीं सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3300 के करीब पहुंच गई है।

Six people rescued from rubble in Turkey

Image: PTI

तुर्की में एक घातक भूकंप के बाद मलबे के नीचे 101 घंटे बिताने के बाद एक ढह गई इमारत से छह लोगों को बचाया गया है। एक बचावकर्मी ने बताया कि तुर्की के इस्केंडरन में मलबे के नीचे 101 घंटे तक दबे रहे छह लोगों को शुक्रवार सुबह जिंदा निकाल लिया गया। बचावकर्मी ने कहा कि ये सभी छह लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये एक ध्वस्त इमारत के भीतर एक छोटी सी जगह में एक साथ छुपे हुए थे इसलिए इनकी जान बच पायी।

भीषण ठंड के बीच लोगों की तलाश जारी

आपको बता दें कि तुर्की-सीरिया में बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त घरों के मलबों में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखी है, लेकिन हादसे के तीन दिन बीतने और भीषण ठंड के कारण हर बीतते घंटे के साथ और लोगों को बचा पाने की उम्मीदें भी फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। इंग्लैंड स्थित नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक खतरों के विशेषज्ञ स्टीवन गोडबाय ने कहा, 'भूकंप के बाद के पहले 72 घंटों को महत्वपूर्ण माना जाता है।' उन्होंने कहा, '24 घंटों के भीतर जीवित रहने का औसतन अनुपात 74 प्रतिशत, 72 घंटों के बाद 22 प्रतिशत और पांचवें दिन यह 6 प्रतिशत हो जाता है।'

मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार

शुक्रवार तड़के तुर्की में एक ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे से एक किशोर को निकालने पर परिजनों ने खुशी मनाई। आपको बता दें कि इस आपदा में मरने वालों की कुल संख्या 21 हजार के पार चली गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही आशंका जताई थी कि इस आपदा में 20 हजार से अधिक लोग मारे जा सकते हैं। अब कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा WHO का पूर्वानुमान से कहीं अधिक हो सकता है।

2004 में हुई थीं सवा 2 लाख से अधिक मौतें

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक अकेले तुर्की में लगभग 17,500 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 72 हजार 800 लोग घायल हैं। वहीं सीरिया में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3300 के करीब पहुंच गई है। दोनों देशों में मौत का कुल आंकड़ा 2011 के जापान भूकंप और सूनामी से भी ज्यादा हो गया है। उस तबाही में 18 हजार 400 लोगों की जान गई थी। इससे पहले 1999 में आए भयानक भूकंप के चलते तुर्की और सीरिया में 17 हजार लोग मारे गए थे। इस बार मृतकों की संख्या उस आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। 2004 में इंडोनेशिया में आए भूकंप हादसे में 227,898 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस हादसे में अधिक मौतें सुनामी की वजह से हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+