अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर और उसके बेटे समेत 6 लोगों की हत्या
काबुल, 20 जनवरी। अफगानिस्तान में दो गुटों के बीच गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक तालिबानी कमांडर और उसका बेटा भी शामिल है। यह घटना पूर्वी कुनार प्रांत में हुई है। इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि कमांडर और उसके बेटे समेत छह लोगों की नारंग जिले में गोलीबारी में मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि आपसी दुश्मनी में इन लोगों की मौत हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान में जबसे तालिबान का शासन आया है उसके बाद से अफगानिस्तान में इस तरह की घटना नई नहीं है। आपसी दुश्मनी में पूरे अफगानिस्तान में कई लोगों की हत्या की गई है।

सिविलियन चेक प्वाइंट में आम नागरिकों पर तालिबान द्वारा गोली चलाए जाने की घटनाएं भी आम हो गई हैं। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तालिबानी लड़ाकों ने कजेमी क्षेत्र में एक आदमी की कार पर गोलियां बरसा दी थीं। इस घटना में एक ड्राइवर और स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य घटना में पिछले हफ्ते पश्चिमी काबुल के दश्त ए बार्ची में चेक पोस्ट पर तालिबानी लड़ाके ने 25 साल की लड़की को गोली मार दी थी। लड़की अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी के कार्यक्रम से वापस अपने घर जा रही थी।
इसे भी पढ़ें- अलवर केस : Zomato डिलीवरी बॉय हिरासत में, नाबालिग को बाइक से टक्कर मारकर भागा था
लड़की के पिता अपनी बेटी की मौत के बाद न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पिछले साल 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल किया था, उसक बाद तालिबानियों न काबुल और लैगमैन प्रांत में आम लोगों पर गोली चलाई थी। तालिबान ने दो महिलाओं और एक लड़के को दो पहले गोली मार दी थी, जिसमे लड़के की मौत हो गई थी जबकि महिलाएं घायल हो गई थीं। यही नहीं काबुल में भी तालिबानियों ने एक लड़की और एक बच्चे को गोली मार दी थी।












Click it and Unblock the Notifications