6 भारतीयों की मदद से डोनाल्‍ड ट्रंप फूकेंगे अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में जान, कोरोना वायरस से चौपट हुई इकोनॉमी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से चौपट हुई अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए योजना बनाई है। इस महामारी ने अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था पर ब्रेक लगा दिए हैं। अमेरिका की 330 मिलियन आबादी का 95 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍सा इमरजेंसी की वजह से घर में रहने को मजबूर है। अमेरिका में अब तक इस महामारी से 32,000 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1.6 करोड़ लोगों को रोजगार छिन गया है।

200 बिजनेस लीडर्स की लिस्‍ट रेडी

200 बिजनेस लीडर्स की लिस्‍ट रेडी

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अलग-अलग उद्योगों और सेक्‍टर्स से करीब 200 टॉप अमेरिकी नेताओं की एक लिस्‍ट तैयार की है। इस लिस्‍ट में छह भारतीयों को भी नाम है। ये छह लोग अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए ट्रंप की मदद करने वाले हैं। इस लिस्‍ट में अलफाबेट इंक और इसकी सह कंपनी गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍य नाडेला, आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्‍णन, माइक्रोन के सीईओ संजय महरोत्रा का नाम खासतौर पर शामिल है। इसके अलावा एप्‍पल के टिम कुक, ऑरेकल के लैरी एलिसन और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नाम भी अहम है।

CEO बंगा भी ट्रंप की लिस्‍ट में

CEO बंगा भी ट्रंप की लिस्‍ट में

एक और ग्रुप है जो मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर से है और इस ग्रुप में पेरनॉड रिकार्ड की भारतीय-अमेरिकी मूल की एन मुखर्जी का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा इस ग्रुप में कैटरपिलर के जिम एमप्‍लेबे थर्ड, टेस्‍ला के एलन मस्‍क, फिएट के माइक मैनले और फोर्ड कंपनी के बिल फोर्ड के अललावा जनरल मोटर्स के मैरी बारा का नाम भी शामिल है। मास्‍टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा का नाम फाइनेंशियल ग्रुप में रखा गया है। उनके अलावा वीजा ग्रुप से अल केली, ब्‍लैकस्‍टोन के स्‍टीफ शेक्‍वारजमान और फिडेलिटी इनवेस्‍टमेंट्स के एबिगैल जॉनसन के अलावा इनट्यूट के सैसन गूडार का नाम भी ट्रंप ने अपनी लिस्‍ट में रखा है।

ट्रंप बोले अब अगली लड़ाई का समय

ट्रंप बोले अब अगली लड़ाई का समय

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि वह धीरे-धीरे अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को खोलेंगे। ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में एक न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में कहा, 'ताजा आंकड़ों के आधार पर, हमारी विशेषज्ञों की टीमसे परामर्श के बाद हम इस बात पर रजामंद हुए है कि अब अगली लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।' ट्रंप ने इसके साथ ही इस बात का इशारा भी किया है कि व्‍हाइट हाउस इस बात का फैसला करेगा कि कैसे लॉकडाउन को खत्‍म करना है और अगला कदम क्‍या होगा? उनके बयान के बाद राज्‍यों के गर्वनर्स नाराज हो गए हैं।

तीन चरणों में खुलेगी अर्थव्‍यवस्‍था

तीन चरणों में खुलेगी अर्थव्‍यवस्‍था

ट्रंप ने कहा कि तीन चरणों में अर्थव्‍यवस्था को फिर से शुरू किया जाएगा। एक साथ सभी सेक्‍टर्स को नहीं खोला जाएगा। कुछ राज्‍यों को पहले खोला जाएगा और फिर बाकी राज्‍यों का नंबर आएगा। ट्रंप के मुताबिक कुछ राज्‍य कोरोना वायरस से पूरी तरह मुक्‍त हो चुके हैं और उन्‍हें शुक्रवार से खोला जा सकता है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर कुछ राज्‍यों को लगता है कि उन्‍हें अभी लॉकडाउन जारी रखना है तो यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+