Earthquake In Pakistan: ईरान के बाद अब पाकिस्तान में भूकंप, 6.3 तीव्रता से कांपी धरती
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप की गहराई 150 किमी मापी गई, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान था। जानकारी के मुताबिक, ईरान और अफगानिस्तान में भी इस भूकंप का असर दिखा है।
Consept Image
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ईरान और अफगानिस्तान में भी इस भूकंप का असर दिखा है।
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप की गहराई 150 किमी मापी गई, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान था। यह लगभग 12:54 बजे हुआ और 69.65 पूर्व का देशांतर और 38.65 उत्तर का अक्षांश था। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर, क्राउडसोर्स की गई जानकारी के माध्यम से भूकंप के एक स्वतंत्र ट्रैकर ने भी बताया कि अटक के पास भूकंप आया था। फिलहाल हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं हुई है।
ईरान में भी आया भूकंप
आपको बता दें कि कुछ ही घंटे पहले ईरान में भूकंप आया जिसने भारी तबाही मचायी। खोय शहर में शनिवार को आए भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 440 लोग घायल हो गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भूकंप की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Earthquake in Iran: ईरान मे भूकंप ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत, 440 घायल
Recommended Video