Japan Earthquake: जापान में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
जापान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इससे पहले पिछले महीने भी यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से होक्काइडो द्वीप थर्रा उठा था।

पश्चिमी जापान के मध्य इशिकावा क्षेत्र में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के बाद सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप दोपहर 2:42 बजे 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में आया।
जापान रेलवे के अनुसार लोकप्रिय पर्यटन स्थल नागानो और कनाज़ावा के बीच शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को निलंबित कर दिया गया। इससे पहले 28 मार्च को जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 6.2 थी।
आपको बता दें कि जापान में सालभर भूकंप आते रहते हैं। हालांकि ये भूकंप जानलेवा तब साबित होते हैं, जब रिक्टर स्केल पर उनकी तीव्रता अधिक होती है। बड़े भूकंप के बाद यहां पर सुनामी का सबसे अधिक खतरा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications