Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, दिल्ली तक महसूस हुए झटके, 6.1 रही तीव्रता
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। इसकी वजह से पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और भारत में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के मुताबिक, ये भूकंप दोपहर 3 बजे आया। इसकी तीव्रता 6.1 मपानी गई। इसका केंद्र हिंदुकुश में जमीन से करीब 220 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को भी पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।













Click it and Unblock the Notifications