VIDEO: अफगानी सेना ने 24 सेंकड में उड़ाया तालिबान का बड़ा ठिकाना, मारे गए 572 आतंकी
काबुल, अगस्त 08: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका समर्थित अफगान बलों ने शनिवार को पूरे अफगानिस्तान में विभिन्न स्थानों पर तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया, जिसमें 570 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हुए हैं। अमेरिकी वायु सेना के समर्थन से अफगान बलों ने एक बार फिर से तालिबान आंतकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है।

572 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हुए
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि, पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिकी सेना की मदद से नंगरहार, लगमन, गजनी, पक्तिया, पक्तिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फराह, जोजजान, सर-ए पोल, फरयाब, हेलमंद, निमरूज, तखर, कुंदुज, बदख्शां और कपिसा प्रांत में एएनडीएसएफ के अभियानों के परिणामस्वरूप 572 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 309 अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि शनिवार रात अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में लश्कर गाह के बाहरी इलाके में हवाई हमले में आतंकवादी समूह अल-कायदा से जुड़े तीन पाकिस्तानियों सहित कम से कम 45 तालिबान आतंकवादी मारे गए। हवाई हमले में हेलमंद में तालिबान का मुखिया मावलवी हिजरत भी मारा गया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने तालिबान का मुखिया मावलवी हिजरत की तस्वीर भी जारी की है।
Recommended Video

कई शहरों पर तालिबान का कब्जा
अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि डांड, झेराई जिलों और कंधार प्रांतीय केंद्र के बाहरी इलाके में एक अन्य हवाई हमले में कम से कम 47 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए। शुक्रवार को, अफगान बलों ने लश्कर गाह के बाहरी इलाके में अल-कायदा से जुड़े 30 पाकिस्तानियों सहित 112 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था। लश्कर गाह में और उसके आसपास भारी लड़ाई हुई है और अमेरिका और अफगान सरकार की वायु सेना दोनों ने शहर में हवाई हमले किए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तालिबान शहर के 10 पुलिस जिलों में से नौ को नियंत्रित करता है।
47 #Taliban terrorists were killed & 26 others wounded in #airstrikes conducted by #AAF in support of #ANDSF operations in Dand, Zherai districts & the outskirts of #Kandahar provincial center, last night.
Also,6 motorbikes,a large amount of their weapons & amos were destroyed. pic.twitter.com/Tn76pylFTe
— Ministry of Defense, Afghanistan (@MoDAfghanistan) August 8, 2021
कुंदुज में जेल पर तालिबान का कब्जा
परिषद के सदस्य गुलाम रबानी रबानी के हवाले से बताया कि रविवार को तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया। गुलाम रबानी रबानी ने कहा कि कुंदुज शहर के अधिकांश हिस्से तालिबान के नियंत्रण में हैं, जहां राज्यपाल कार्यालय और पुलिस मुख्यालय के आसपास लड़ाई हो रही है। उन्होंने एपी को बताया कि कुंदुज में मुख्य जेल भवन तालिबान के नियंत्रण में चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications