पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसे में 57 लोगों की मौत
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर के करीब एक तेल के टैंकर और बस की टक्कर में 57 लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कराची के शिकारपुर के करीब हाइवे पर एक बस और तेल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी।

सभी घायलों को तुरंत कराची के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 57 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल की डॉक्टर सेमी जमाल ने बताया कि मरने वालों 6 गर्भवती महिलायें भी थी जिनके बच्चों की भी मौत हो गयी है।
वहीं पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त तेल के टैंकर में आग लग गयी और बस के उपर बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। हादसे में बचने वाले एक यात्री ने बताया कि बस में काफी ज्यादा लोग सवार थे जिसके चलते बस काबू से बाहर हो गयी और यह हादसा हुआ।
पाकिस्तान में इससे पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई गरीबों की मौत हो चुकी है। 2011 से पाकिस्तान में हर साल 9000 हजार सड़क हादसे होते हैं। जिसमें तकरीबन 4500 लोग हर साल मर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications