फ्लाइट में बैठने से पहले सभी यात्रियों की रिपोर्ट थी निगेटिव, लैंडिग के बाद 52 निकले कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली,अप्रैल 26: देश में कोरोना संक्रमण का एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली से हांगकांग के लिए एक फ्लाइट रवाना हुई जब फ्लाइट यहां से रवाना हुई तो सभी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन जब फ्लाइट सिंगापुर पहुंची तो उस फ्लाइट में सवार 52 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। जो यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वो 4 अप्रैल को भारतीय फ्लाइट विस्तारा से हांगकांग पहुंचे थे।

52 यात्री निकले संक्रमित
सबसे अहम बात यह है कि कोरोना की चौथी लहर झेल रहे हांगकांग में उस दिन कुल मामले फ्लाइट में कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से कम थे। हांगकांग ने जनवरी में कोरोना की चौथी लहर पर नियंत्रण पा लिया था। भारत से उड़ान भरते समय फ्लाइट में कुल 188 लोग सवार थे। लेकिन हांगकांग के अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया कि जब विमान उनके देश में लैंड किया तो उसमें कितने लोग सवार थे।

एक्सपर्ट ने बताई ये वजह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि, इतनी अधिक संख्या में लोगों के फ्लाइट में संक्रमित पाए के पीछे चार कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि जब यात्री विमान में सावार हुए हैं उससे पहले कोरोना संक्रमित हो गए हो, जिसके बाद भारत का पहले से दवाब में काम कर हेल्थ विभाग उनकी ठीक से जांच ना कर सका हो। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये यात्री जिस होटल में क्वारंटाइन किए गए वहां से भी संक्रमित हो सकते हैं।

मुंबई से आने वाली फ्लाइट में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
हांगकांग में अगर कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो आपको क्वारंटाइन में तीन सप्ताह तक रहना होगा। जिसे दुनिया में सबसे कड़ा एंट्री नियम माना जाता है। फ्लाइट में संक्रमित पाए गए 52 लोगों में एक यात्री फातिमा अपने पति और दो बच्चों के साथ क्वारंटाइन में हैं। फातिमा ने कहा कि, उनका परिवार पूरे समय मास्क पहने रहा और उन्होंने फ्लाइट में बाथरूम को भी यूज नहीं किया। इसके बावजूद वे संक्रमित हो गए। उनका मानना है कि, वे फ्लाइट के अंदर ही कोरोना संक्रमित हुई हैं। वहीं मुंबई से आने वाली फ्लाइट में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications