नेपाल : धर्म के नाम पर 5000 भैंसों की बलि

काठमांडू। एक तरफ जहां पशु अधिकार कार्यकर्ता पशुओं की बलि प्रथा बंद करने के प्रयास में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर नेपाल में एक धर्म के नाम पर लगभग पांच हजार भैंसों की बलि चढ़ाई गई।

buffaloes

समाचार पत्र 'द गार्जियन' की रपट के मुताबिक, नेपाल के बारा जिला स्थित बरियारपुर में गाधीमाई पर्व के पहले दिन हिंदुओं की देवी गाधीमाई का आभार जताने के लिए भैंसा, बकरा तथा पक्षियों सहित हजारों की संख्या में पशुओं की बलि चढ़ाई गई।

आयोजकों ने दावा किया है कि पशुओं की बलि देखने तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने शिरकत की। हालांकि इस वर्ष बलि चढ़ने वाले भैंसों की संख्या घटकर पांच हजार तक पहुंच गई है, जबकि पांच वर्ष पहले यह संख्या इसकी दोगुनी थी। इससे यह पता चलता है कि पशु अधिकार अभियान का कुछ प्रभाव पड़ा है।

गाधीमाई मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शाह ने कहा, "यह संख्या घटी है, क्योंकि भारतीय न्यायालय ने पशुओं को भारत से नेपाल भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है।"

उन्होंने कहा कि हालांकि श्रद्धालुओं के उत्साह पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।

एनिमल वेल्फेयर नेटवर्क नेपाल के एक पशु अधिकार कार्यकर्ता सृष्टि सिंह श्रेष्ठ ने कहा, "आज हमें निराशा महसूस हो रही है, क्योंकि पशुओं की बलि रोकने में हम सक्षम नहीं हैं। ऐसा लगता है कि हम हार गए हैं। हालांकि बलि चढ़ने वाले पशुओं की संख्या में कमी आई है।"

इंडो-एशियन न्‍यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+